VD ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की कार्यकर्ताओं से बात, दिए ये खास निर्देश

VD ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की कार्यकर्ताओं से बात, दिए ये खास निर्देश

भोपाल।

कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद भारतीय जनता पार्टी अलर्ट हो गई है और लोगों को सतर्क कर रही है।इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी करोना वायरस के संक्रमण के प्रति सावधानी को लेकर प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से ऑडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने ऑडियो ब्रिज के जरिये अपने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए है, जिसमें
सार्वजनिक बैठक न करे, एक मीटर की दूरी रखे, आधुनिक तरीके से मेल मिलाप ने करे, हाथ जोड़कर अभिवादन करें, पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू के आव्हान को समझे, पीएम मोदी का सहयोग करे आदि निर्देश शामिल है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से अपील की जा रही है कि बीजेपी के 100% कार्यकर्ता जनता कर्फ्यू को सफल बनायें।

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिए कार्यकर्ताओं के सवालों के जबाव-
उमेश द्विवेदी ने सवाल पूछा – यह उत्सव मनाने का वक्त है।
प्रदेश अध्यक्ष – पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाया है, हम सबको सहयोग करना है, छोटी छोटी बैठक भी नहीं करना है।
देवपाल सिंह लोधी ने दिया सुझाव – आज ही हम कल के लिए खरीददारी कर लें।
प्रदेश अध्यक्ष – सुझाव बहुत अच्छा है, आज ही कल के लिए सभी जरूरी समान खरीद ले,इसको लेकर सबको जागरूक करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews