VIDEO VIRAL: साहब…मौत को तो इवेंट मत बनाइए

VIDEO VIRAL

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) के मुकाबले राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर तांडव मचा रही है। आए दिन 1600 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे है और मौत का आंकड़ा भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि शवों को विश्राम घाट तक ले जाने के लिए शव वाहन भी कम पड रहे है, ऐसे में मदद की आड़ में नेता श्रेय लेने की होड़ में भी पीछे नहीं हट रहे है। ताजा मामला भोपाल से सामने आया है जहां पूर्व महापौर आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने शव वाहन की व्यवस्था के बाद इसका वीडियो और फोटो सेशन सोशल मीडिया पर वायरल (VIDEO VIRAL) हो रहा है।

यह भी पढ़े.. मप्र में 30 अप्रैल तक रहेगी सख्ती, सीएम शिवराज सिंह बोले- कोई भी बेवजह बाहर ना निकलें

दरअसल, आज सोमवार को पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने 6 मुक्ति वाहन तैयार कर कोविड हॉस्पिटल प्रबंधन को सौंपे है।इसके डीजल का वहन पूर्व महापौर एक महीने तक करेंगे। इन मुक्ति वाहनों को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें अस्‍पताल और वहां से ले जाने वाले विश्राम घाट का नाम लिखा जा रहा है, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो और एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जा रहा है, जो कि यह एक सराहनीय पहल है लेकिन इन सबके बीच भाजपा नेता में श्रेय लेने की होड़ भी देखने को मिल रही है।

शव वाहन देने के बाद भाजपा नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें  शव वाहन में एक व्यक्ति बैठा और शव (डमी) को ले जा रहा है।यह वीडियो (VIDEO VIRAL) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (VIDEO VIRAL) हो रहा है। वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह काम भी भाजपा नेताओं द्वारा उत्सव की तरह किया जा रहा है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी इंदौर में श्रेय लेने की होड़ का नजारा देखने को मिला था, जब गुजरात से एक टैंकर शनिवार रात को 30 टन ऑक्सीजन (Oxygen) के साथ पहुंचा लेकिन अस्पताल में पहुंचाने की जगह भाजपा नेताओं ने इस टैंकर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लगा दी। टैंकर को दो जगह पर दो घंटे तक फोटो सेशन के लिए रोका गया। पहले BJP के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने चंदन नगर में टैंकर का स्वागत किया, इसके बाद इंदौर सांसद और विधायक ने टैंकर की पूजा करवाई और फोटो सेशन कराया था।

पीसी शर्मा ने जमकर बोला हमला

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (Congress MLA PC Sharma) ने ट्वीट कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने यह मान लिया है कि सबकुछ खत्म हो चुका है और उनको अपनी सरकार (MP Government) पे भरोसा नही रहा इसलिए वो लकड़ी और शव वाहन का इंतजाम करा रहे हैं। मेरा उन से निवेदन है कि वे भोपाल के डॉक्टरों पर भरोसा रखें और लोगों के लिये जीवनरक्षक रेमडेसीवर इंजेक्शन(Remedicivir Injection), ऑक्सीजन और वैक्सिनशन कि व्यवस्था करें तो बेहतर होगा॥

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1384073235537416196
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews