MP NEWS : विक्रांत भूरिया का एक्शन- उमंग शर्मा और हर्षित सिंघई का निर्वाचन रद्द

विक्रांत भूरिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) ने बड़ी कार्रवाई की है। भूरिया ने हाल ही में निर्वाचित हुए उमंग शर्मा (Umang Sharma) और और हर्षित सिंघई (Harshit Singhee)का तत्काल प्रभाव से निर्वाचन रद्द कर दिया है। एमपी युवा कांग्रेस (MP Youth Congress)  ने आरोप लगाया है कि मप्र युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में एक तथाकथित राजनैतिक दल से जुड़े हर्षित सिंघई व उमंग शर्मा ने षड्यंत्रपूर्वक तरीके से चुनाव प्रकिया में भाग लिया।

यह भी पढ़े… मप्र युवा कांग्रेस चुनाव 2020 – विक्रांत भूरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

दरअसल, हाल ही में 7 सालों बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में युवा कांग्रेस के चुनाव (MP Youth Congress Election) हुए थे, जिसमें जबलपुर (Jabalpur) के हर्षित सिंघई को उत्तर मध्य विधानसभा का सचिव और सिवनी (Seoni) जिले के उमंग शर्मा को सिवनी जिले का सचिव बना दिया गया था, लेकिन जैसे ही इसका खुलासा हुआ कि दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ ही कांग्रेस को छोड़ बीजेपी(BJP) में शामिल हो गए थे, तो कांग्रेस में हड़कंप मच गया था।बीजेपी ने कांग्रेस की घेराबंदी करना शुरु कर दी थी।खुद हर्षित सिंघई ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़े… मप्र युवा कांग्रेस चुनाव – विक्रांत भूरिया की जीत पर क्या बोले कमलनाथ, पढ़िए यहां

इसके बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव प्रत्याशी विवेक त्रिपाठी कहना का बयान सामने आया था कि ऐसे लोग जो पार्टी छोड़ कर चले गए हैं, जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ा, उनके नाम किन कारणों से वोटिंग और कैंडिडेट लिस्ट में जुड़े इसके लिए हम संबंधित अथॉरिटी को लिखेंगे और ऐसे नामों को तत्काल लिस्ट से हटाने के लिए कहेंगे।इसके बाद मामले की जांच हुई और किरकिरी होने के बाद आज बुधवार को अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (MP Youth Congress President Vikrant Bhuria) ने दोनों के निर्वाचन रद्द कर दिए है।

विक्रांत भूरिया
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews