यात्रियों की बढ़ी मुसीबत- विंध्याचल एक्सप्रेस निरस्त

mp railway

RAIL NEWS : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के भोपाल स्टेशन पर पिट लाइन नंबर 1 पर अनुरक्षण का कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान भोपाल-इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन को निर्धारित तिथियों में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 11271 इटारसी- भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस 03.03.2024 से 30.03.2024 तक और गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 04.03.2024 से 31.03.2024 तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

रेल्वे की यात्रियों से अपील

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस, रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews