
भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तुलसी सिलाटव भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में आए थे। वे सीएम के साथ वन टू वन और कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे।
इसी के साथ मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और भोपाल संभाग संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुहास भगत सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अन्येष्टि में भोपाल से लखनऊ गए थे। सीएम शिवराज के साथ विशेष विमान से कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी। अब प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। साथ ही संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

