MP Weather Alert: मप्र के इन 21 जिलों में बारिश के आसार, जानें कब दस्तक देगा मानसून

weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वातावरण में नमी के चलते मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए है और बारिश के आसार बन रहे है।  मौसम विभाग (Weather Department) ने आज शनिवार को 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वही गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि 25 से नौतपा शुरु होने जा रहा है।

यह भी पढ़े… MP Weather Update: मप्र के इन जिलों मे बारिश के आसार, इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार, चक्रवाती तूफान (Cyclone Tauktae) का असर कम हो गया है, लेकिन वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप अभी भी मौजूद है, इससे पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है।इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ साथ राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिससे लगातार नमी आ रही है।

Gold Hallmarking 2021: 1 जून से हॉलमार्किंग अनिवार्य, ये होंगे नए नियम

मौसम विभाग (Weather Update) की मानें तो उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, विदिशा, राजगढ़, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच और गुना जिलों में बारिश के आसार है, वही कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की भी संभावना जताई गई है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।नौतपा खत्म होते ही जून के पहले सप्ताह से प्री मानसून (Monsoon) की गतिविधियां शुरु होने लगेगी और 20 जून को मध्य प्रदेश के इंदौर से एंट्री होने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल

स्काईमेट के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश (Rain) की संभावना है। वहीं 23 मई तक जोधपुर, बीकानेर में तेज हवाएं या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

Tauktae के बाद Yaas का मंडरा रहा खतरा

Cyclone Tauktae के बाद अब ‘Cyclone Yaas’ का खतरा मंडराने लगा है।26 मई को यास चक्रवात (Cyclone ‘Yaas’) के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी किया गया है। एहतियात के तौर पर Odisha Government ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है।वही 1 जून तक केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

weather

weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews