मर्यादा का उल्लंघन : इमरती देवी के लिए यह क्या बोल गए अजय सिंह

मर्यादा का उल्लंघन : इमरती देवी के लिए यह क्या बोल गए अजय सिंह

डबरा, सलील श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (Former Leader of Opposition Ajay Singh) प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री और डबरा विधानसभा (Dabra assembly) से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी (BJP candidate Imarti Devi) के लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर गए जिससे लोग भौंचक्के रह गए।

अजय सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुऐ कहा मैं प्रदेश में कमलनाथ जी (Kamal Nath) के संग कई जगह पर जनसभा करने गया हूं,  लेकिन आज डबरा में जो जनसभा देखी, वैसी मैंने कहीं नहीं देखी और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता आने वाले 3 नवंबर को इमरती देवी को जलेबी बना देगी। अजय सिंह ने आगे कहा कि डबरा कि लोग जब भी अपने किसी काम के लिए भोपाल (Bhopal) इमरती देवी के पास जाते थे तो उन्हें कहा जाता था कि पहले मोहन सिंह से जाकर मिल लो यानी इमरती देवी का पूरा काम मोहन सिंह जी देखते हैं। अजय सिंह ने लोगों से कहा कि इस बार वे पुराने समधी और नए दुल्हे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे (Congress candidate Suresh Raje) को अपना वोट दें।

कमलनाथ सरकार के कामों को गिनाते हुए अजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने भरसक कोशिश की कि वे प्रदेश की तस्वीर बदले लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की वजह से यह सरकार नहीं चल पाई ।उन्होंने कहा कि डबरा की शुगर फैक्ट्री किसकी वजह से बंद हुई है सबको पता है और किस ने उसकी जमीन पर कब्जा किया यह भी सब को पता है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews