जब ‘अमेरिका से अच्छी सड़कों’ पर अभिनेत्री नगमा ने कराया वीडियो शूट, देखें VIDEO

When-Actress-Nagma-made-a-video-shoot-on-'Good-roads-from-America'

भोपाल।

चुनाव के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री शिवराज का ‘अमेरिका से अच्छी मप्र की सड़क’ वाला बयान सुर्खियों में छाया हुआ है। विपक्षी पार्टियां इसे मुद्दा बनाकर सरकार को जमकर घेरने में लगी हुई है।वही स्टार प्रचारक के तौर पर मैदान में उतरे अभिनेता-अभिनेत्री भी इसे जनता के बीच जमकर भुनाने में लगे हुए है। बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा था और अब मध्यप्रदेश के दौरे पर चल रही फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस की स्टार प्रचारक नगमा ने हमला बोला है। उनका कहना है कि चुनावी प्रचार के लिए सड़क मार्गों से जाना पड़ रहा है और सड़कों की हालत इतनी खराब है कि मिनटों का सफर घंटों में तय हो पा रहा है। कई स्थान तो ऐसे है जहां जाना मुश्किल है।  यहां के मुख्यमंत्री एमपी की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बताते हैं हमने भी मप्र की सड़क देख ली। सड़कों की स्थिति क्या है।

दरअसल, कांग्रेस की स्टार प्रचारक और मशहूर अभिनेत्री नगमा इन दिनों पार्टी के लिए प्रचार प्रसार कर रही है।इसके लिए वे एक शहर से दूसरे शहर गाड़ी से पहुंच रही है, लेकिन खराब सड़कों के चलते कई स्थानों पर वे निश्चित समय पर नही पहुंच पा रही है।सड़कों की हालात इतनी खराब है कि जगह जगह गड्ढे नजर आ रहे है। इस बात को साबित करने  नगमा ने देर रात मप्र की सड़क पर खड़े होकर एक वीडियो शूट करवाया है, जिसमें वे बता रही है कि मध्यप्रदेश की सड़कों की स्थिति कैसी है।जहां वीडियो शूट किया गया है वहां की सड़क एक दम डेमेज स्थिति में है, चारों तरह गड्डे ही गड्डे नजर आ रहे है, जगह जगह पत्थर पड़े हुए है। वीडियो के माध्यम से नगमा ने आरोप  लगाया है कि एमपी की इस तरह की सड़क होने के कारण प्रचार प्रसार में टाइम पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मामा कहते है मप्र की सड़के अमेरिका से अच्छी है, ये सरासर झूठ है। मामा के सड़कों को लेकर किए गए दावे सब झूठे है। वास्तविक स्थिति यह है जो आप मेरे पीछे देख रहे है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews