विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक समस्याओं पर चर्चा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक समस्याओं पर चर्चा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 अक्टूबर को रायपुर ग्राम बैरसिया रोड भोपाल में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल एवं सिविल सर्जन, जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल के निर्देशन में “मनकक्ष” द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, गाँधी नगर डॉ राकेश कुमार ने किया।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, CJI ललित ने सरकार को भेजा नाम

कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रितेश रावत मनकक्ष प्रभारी मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ आर के बैरागी, चिकित्सा मनोवैज्ञानिक राहुल शर्मा, मानसिक रोग नर्स सपना राय, मनोवैज्ञानिक मेखला श्रीवास्तव, आराधना और निकिता शामिल हुईं। वक्ताओं ने बताया कि मानसिक बीमारियों की पहचान और मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मानसिक रोगों की पहचान कैसे करें, नशा की समस्याओं के उपचार, बच्चों और बुजुर्गों की मानसिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मनकक्ष के समस्त स्टाफ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के स्टाफ, एएनएम, एमपीडब्लू, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीण जनों के बीच मानसिक स्वास्थ्य की जांच की और परामर्श भी प्रदान किया। इसका समापन सीएचओ खुशबू यादव ने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग जिनमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मानसिक स्वास्थ्य आधारित आईईसी सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में रायपुर ग्राम के सरपंच भी शामिल रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews