विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह प्रारंभ, जानिए इस साल की थीम, भोपाल में शिविरों का आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह प्रारंभ, जानिए इस साल की थीम, भोपाल में शिविरों का आयोजन

World Mental Health Month : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मप्र द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार से भोपाल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह (अक्टूबर) के कार्यक्रम आरम्भ हो गए। सारी दुनिया हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाती है जिसके लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम “मानासिक स्वास्थ्य- एक सार्वभौमिक मानव अधिकार” है।

कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल के निर्देशन और सिविल सर्जन जयप्रकाश चिकित्सालय, भोपाल की निगरानी में शुक्रवार से मानसिक स्वास्थ्य समस्या स्क्रीनिंग, उपचार और जागरूकता शिविर आरम्भ किये गए हैं जो पूरे अक्टूबर माह में सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और ज़िला अस्पताल में आयोजित होंगे। आज कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इन शिविरों को आरम्भ कर दिया गया है। कोलार सी एच सी की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रश्मि वर्मा की निगरानी में आयोजित शिविर में मानसिक समस्याओं, नशा संबंधी समस्याओं और तनाव व आत्महत्या जैसी समस्याओं की स्क्रीनिंग कर पीड़ितों को उपचार व मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ साथ मानसिक समस्याग्रस्त लोगों के मानवाधिकारों और मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य के विषय में लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मानसिक समस्याग्रस्त लोगों के केयरगिवर्स का भी उन्मुखीकरण किया गया व मानसिक स्वास्थ्य और टेलीमानस कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

ज़िला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) का आयोजन

ज़िला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) ने उक्त अभियान के अंतर्गत आज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत जारी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बरों (14416 और 1800-89-14416) को प्रचारित करते हुए एवम मनकक्ष में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी IEC सामग्री वितरित की गई। इस कार्यक्रम के दौरान जय प्रकाश चिकित्सालय, भोपाल में पदस्थ डॉ आर के बैरागी, (मानिसक रोग विशेषज्ञ) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राहुल शर्मा (चिकित्सा मनोवैज्ञानिक), उपेंद्र सिंह कंसाना (मानसिक रोग नर्स) मनकक्ष के स्टाफ़ द्वारा सभी के मानसिक स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई और आवश्यकता प्रतीत होने पर लोगों को उपचार दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों के सवालों पर विशेषज्ञों द्वारा उत्तर दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 130 लोगों ने भागीदारी की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews