Bihar Board Exam 2027: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत, अब 15 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन का भी मौका

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीख, 10वीं-12वीं के छात्र अब 15 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का भी मौका
bihar board exam 2027

बिहार बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान छात्रों का परीक्षा फार्म 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन भर सकेंगे।  छात्रों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने स्कूल से परीक्षा फार्म की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।

इससे पहले परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तय की गई थी।  इसके साथ ही परीक्षा से छूटे छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने के लिए भी विशेष अवसर दिया गया है।  जो छात्र निर्धारित समय में अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे उनके लिए 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक विशेष रजिस्ट्रेशन विंडो खोली गई है। वे निर्धारित लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा फॉर्म भरने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com निर्धारित की गई है। वहीं, मैट्रिक के लिए secondary.biharboardonline.org अथवा डायरेक्ट लिंक biharboardonline.org पर रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा किया जा सकेगा। परीक्षा समिति ने स्कूलों के प्रधानों को निर्धारित अवधि के भीतर छात्रों का परीक्षा फार्म भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तारित समय-सीमा के दौरान आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews