MP Breaking News

IPS Transfer; फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer : आईएएस के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी और एसएसपी बदले गए हैं। इसके अलावा सीवान एसपी पूरन कुमार झा को हटाकर वेटिंग फॉर पोस्टिंग में बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
IPS TRANSFER 2026

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 18 अगस्त, मंगलवार देर रात गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सारण, सिवान, रोहतास, भोजपुर और नालंदा सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर किया गया हैं।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय और दूसरी अहम जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। अधिकारियों को मद्य निषेध, निगरानी, विशेष निगरानी इकाई, ATS, मानवाधिकार, नागरिक सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रमुख जिलों के नए पुलिस कप्तान (SP / SSP)

  1. रौशन कुमार (2019 बैच) एसपी रोहतास को सारण एसएसपी
  2. भरत सोनी (2019 बैच) एसपी नालंदा को सीवान एसपी
  3. हृदय कांत (2015 बैच) एसपी ATS को नालंदा एसपी
  4. मिस्टर राज (2019 बैच) एसपी भोजपुर को रोहतास एसपी
  5. अवधेश दीक्षित एसपी (कार्मिक-1) को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है।

​डीआईजी (DIG) स्तर के तबादले एवं नई तैनाती

  1. ​अनिल कुमार (2010 बैच): डीआईजी वायरलेस से डीआईजी मद्यनिषेध एवं ANTF
  2. ​मृत्युंजय कुमार चौधरी (2010 बैच): डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से डीआईजी नागरिक सुरक्षा ।
  3. ​राजीव रंजन-2 (2012 बैच): डीआईजी मानवाधिकार से डीआईजी विशेष निगरानी इकाई (SVU)।
  4. ​अजय कुमार पाण्डेय (2012 बैच): डीआईजी मद्यनिषेध से डीआईजी वायरलेस एवं तकनीकी सेवाएं।
  5. ​आमीर जावेद (2012 बैच): डीआईजी महिला कोषांग/सीआईडी से डीआईजी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो।
  6. ​सुशील कुमार (2012 बैच): डीआईजी विधिक मामले को डीआईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार।
  7. ​मिथिलेश कुमार: समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 (BSAP-9), जमालपुर।
  8. ​रामानंद कुमार कौशल: एसपी, विशेष निगरानी इकाई (SVU)।
  9. ​गरिमा: एसपी, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग (CID)।

इन्हें भी नई जिम्मेदारी सौंपी

  1. 2018 बैच के आईपीएस  पूरन कुमार झा को सीवान के एसपी पद से हटाया।  प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना भेजा
  2. 2017 बैच आईपीएस विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार का एसपी । पहले सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक थे।
  3. 2017 बैच के आईपीएस मनीष कुमार को एसपी, विशेष निगरानी इकाई ।पहले विशेष शाखा में एसपी(BO) थे।
  4. 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को एसपी, एनएनटीएफ, मद्य निषेध एवं राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
IPS Transfer; फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट - MP Breaking News