IAS Transfer: 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनि सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। दानापुर के एसडीओ अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त और पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उपविकास आयुक्त बनाया गया है।
IAS Transfer 2026

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने शनिवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 22 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के डीडीसी और एसडीओ बदले गए हैं। कई नगर निकायों के नगर आयुक्त को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार आईएएस तबादला सूची

  1. आईएएस श्रेया श्री को खगड़‍िया को उप विकास आयुक्त।
  2. बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त ।
  3. दानापुर के एसडीओ अनिरूद्ध पांडेय को पूर्णिया का नगर निगम आयुक्त ।
  4. पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को उप विकास आयुक्त मधुबनी।
  5. कटिहार के SDO प्रधुम्न सिंह यादव को खाद्य प्रसंस्करण निदेशेलय उद्योग विभाग का निदेशक।
  6. मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीओ आकांक्षा आनंद को सासाराम डीडीसी ।
  7. पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक ।
  8. नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त।
  9. आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त।
  10. सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त।
  11. भागलपुर के एसडीओ कृष्णचंद्र गुप्ता को मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक ।
  12. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पाकर लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ ।
  13. प्रिया रानी को सासाराम का एसडीओ ।
  14. कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ
  15. प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का एसडीओ
  16. सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ
  17. अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ।
  18. सूरज कुमार को कटिहार का एसडीओ।
  19. विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ
  20. जतिन कुमार को शेरघाटी गया का एसडीओ।
  21. के. परीक्षित को नवगछिया का एसडीओ।
  22. महेश कुमार को तारापुर का एसडीओ
  23. कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews