MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

इस राज्य में बनेगा श्री वेंकटेश्वर बाला जी का भव्य मंदिर, सरकार ने आवंटित की जमीन, जल्द होगा​ निर्माण कार्य शुरू

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को बिहार सरकार ने पटना के मोकामाखास इलाके में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी है। 
इस राज्य में बनेगा श्री वेंकटेश्वर बाला जी का भव्य मंदिर, सरकार ने आवंटित की जमीन, जल्द होगा​ निर्माण कार्य शुरू

भारत के दक्षिण में स्थित तिरुपति देव में हर साल लाखों लोग दर्शन करते हैं। ये भारत के प्रमुख मंदिरों में से एक है। वहीं अब एक बालाजी मंदिर बिहार की राजधानी में भी बनने जा रहा है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को बिहार सरकार ने पटना के मोकामाखास इलाके में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी है।

इस बीच, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन बीआर नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि बिहार सरकार ने राजधानी पटना में TTD मंदिर बनाने की मंजूरी दे दी है। मोकामा खास इलाके में 99 साल के लिए 1 रुपए के टोकन लीज रेंट पर 10.11 एकड़ जमीन देने के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं। इस फैसले पर बधाई देने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राज्य के HRD मिनिस्टर नारा लोकेश का शुक्रिया करता हूं।

उन्होंने बताया कि TTD की एक टीम जल्द ही बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के डायरेक्टर से मुलाकात कर परियोजना से जुड़े सभी चरणों की योजना और क्रियान्वयन पर काम शुरू करेगी।

भक्तों को मिलेगा भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन का अवसर

इस संदर्भ में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पटना में मंदिर निर्माण न सिर्फ सांस्कृतिक सौहार्द को मजबूत करेगा, बल्कि पूर्वी भारत के लाखों भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन का एक महान अवसर भी प्रदान करेगा।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews