अमित शाह का हमला, “लालू के जंगलराज में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी”, NDA की सबसे बड़े बहुमत की सरकार बनने का दावा

अमित शाह ने कहा बिहार 2.0 यानी जब पीएम मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार आई, तब बिहार में बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लगाए गए। गंगा जी पर जितने पुल बन रहे हैं, 11 साल पहले इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में आज बिजली कटौती कोई ढूंढ भी नहीं सकता।
Amit Shah

बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सारण पहुंचे यहाँ उन्होंने लालू प्रसाद यादव की सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा लालू के जंगलराज में अपराध की इंडस्ट्री चलती थी, NDA सरकार में बिहार में मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहे हैं। NDA बिहार में जंगलराज को दोबारा आने नहीं देगा।

अमित शाह ने कहा कि सारण की ये भूमि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्म भूमि रही है मैं उन्हें नमन करता हूँ, उन्होंने कहा लालू के जंगलराज के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना हो , पूरे बिहार को आज से 20 साल पहले लालू राबड़ी ने किस प्रकार बांध रखा था वो याद कराना हो तो छपरा सारण की भूमि से ऊँची जगह पूरे बिहार में नहीं है

उन्होंने कहा जिस प्रकार का माहौल बिहार में बना है मुझसे कई बार मीडिया के लोग पूछते हैं नहीं बताता लेकिन आज बताता हूँ कि NDA 20 साल में सबसे बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है हम्बिहर में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहे हैं देश में पीएम मोदी NDA का नेतृत्व कर रहे हैं।

NDA पर भरोसा कीजिये हम जंगल राज को आने नहीं देंगे

अमित शाह ने कहा ये जो विकास की बयार आई है यदि गलती से भी यहाँ से एक भी सीट RJD को गई तो विकास रुक जायेगा और जंगल राज फिर से आएगा, उन्होंने पूछा छपरा परिमंडल के लोग विकास चाहते हैं या जंगलराज? जनता ने कहा विकास , फिर अमित शाह बोले लालू प्रसाद एंड राहुल गांधी एंड कंपनी विकास दे सकती है क्या ? जनता ने कहा नहीं , अमित शाह बोले इसलिए आप NDA पर भरोसा कीजिये हम जंगल राज को आने नहीं देंगे।

बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम NDA सरकार ही कर सकती है 

अमित शाह ने कहा पीएम मोदी का संकल्प है बिहार को विकसित बिहार बनाना और ये NDA सरकार ही कर सकती है राहुल और लालू कंपनी नहीं कर सकती, अमित शाह ने कहा इस क्षेत्र में हमारी सरकार आने से पहले पलायन भी होता था और फिरौती, हत्या, अपहरण की इंडस्ट्री भी चलती थी और अब यहाँ पर मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं।

अमित शाह ने नीतीश 1.0  और 2.0 की खूबियाँ बताई 

अमित शाह ने कहा बिहार 1.0 में नीतीश कुमार ने सुशासन की नींव रखी, इसलिए उन्हें सुशासन बाबू कहा गया। इन्होंने तीन बड़ी व्यवस्थाएं बिहार 1.0 में की, बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई, कानून और व्यवस्था की बहाली की,  भ्रष्टाचारी शासन से बिहार को मुक्ति दिलाई और बिहार में 50% महिला आरक्षण भी दिया। बिहार 2.0 यानी जब पीएम  मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार आई, तब बिहार में बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट लगाए गए। गंगा जी पर जितने पुल बन रहे हैं, 11 साल पहले इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में आज बिजली कटौती कोई ढूंढ भी नहीं सकता।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews