Hindi News

बेतिया को मिली बड़ी सौगात! 34.63 लाख की लागत से बदल जाएगा ‘संत घाट’, महापौर ने किया भूमि पूजन

Written by:Deepak Kumar
Published:
बेतिया को मिली बड़ी सौगात! 34.63 लाख की लागत से बदल जाएगा ‘संत घाट’, महापौर ने किया भूमि पूजन

बेतिया में रविवार को नगर निगम ने संत घाट मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इस स्थल का नवनिर्माण 34.63 लाख रुपये की लागत से होगा। नगर निगम क्षेत्र के आधे से अधिक परिवार अपने दिवंगत परिजनों का अंतिम संस्कार इसी मुक्तिधाम में करते हैं। इसलिए इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की पहल की गई है।


महापौर ने रखी नई सौगातों की नींव

कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि मुक्तिधाम को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने के लिए कई कार्य किए जाएंगे। इसमें पीसीसी सड़क, पेवर ब्लॉक, शेड, चेकर टाइल्स और विश्रामालय की मरम्मत शामिल है।


क्या-क्या होगा निर्माण में शामिल?

  • पीसीसी सड़क निर्माण – 120 फीट लंबाई और 12 फीट चौड़ाई की।

  • रैंप निर्माण – मेन रोड से 76 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा।

  • पेवर ब्लॉक और सपोर्टिंग वॉल – 205 फीट लंबाई और 12 फीट चौड़ाई में।

  • चेकर टाइल्स – सभी सीढ़ियों पर लगाई जाएंगी।

  • नए शेड और विश्रामालय मरम्मत – पुराने शेड की मरम्मत और नए शेड का निर्माण।

  • बैठक कक्ष और ग्रिल कार्य – बैठने की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।


समिति और स्थानीय लोगों का सहयोग

भूमिपूजन कार्यक्रम मुक्तिधाम समिति के रवि गोयनका, प्रेम सोमानी, सुभाष रुंगटा, टीनू सर्राफ और संजय जैन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निगम पार्षद दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews