बिहार चुनाव, सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- अब लालटेन की धुंधली रोशनी में कोई अपराध नहीं कर पाएगा

योगी ने कहा ज्ञान, प्रगति, समृद्धि और संभावनाओं की पावन धरा बिहार के सामने RJD और कांग्रेस के महागठबंधन ने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। आज डबल इंजन की सरकार में 'नया बिहार' गर्व और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
yogi adityanath bihar election

उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री आज बिहार की अलग अलग विधानसभाओं में गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे, उनके निशाने पर आरजेडी और कांग्रेस रही । योगी ने आरजेडी के जंगलराज और कुशासन  को उदाहरण के साथ जनता को याद दिलाया और कहा कि आपको याद रखना है जंगलराज वाले फिर भेष बदलकर आना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोकना है।

योगी आदित्यनाथ ने आज मोतिहारी, पिपरा, अतरी विधानसभाओं में मतदाताओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा पहले चरण के चुनाव में बिहार की जनता ने साबित कर दिया है कि बिहार का जनादेश विकास और सुशासन की पर्याय NDA के साथ है।  अब बिहार के अंदर अब लालटेन की धुंधली रोशनी में कोई अपराध नहीं कर पाएगा।

ये अपराधी और माफिया किसी के सगे नहीं हैं

योगी ने कहा ध्यान रखना ये अपराधी और माफिया किसी के सगे नहीं हैं, इनकी कोई जाति नहीं है अपराध इनका पेशा है, ये लोग अपराध के माध्यम से नाजायज संपत्ति को कब्जा करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं,  इसलिए ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।

आज का भारत मजबूत भारत है मजबूर भारत नहीं

योगी आदित्यनाथ ने कहा याद करिए कांग्रेस और आरजेडी के समय गरीब को कुछ नहीं मिलता था ना आवास, ना राशन, ना स्वास्थ्य की सुविधा लेकिन अब ऐसा नहीं है, गरीबों को उनका हक़ मिल रहा है, योगी ने कहा पीएम मोदी के समय में पिछले 11 वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना है आज भारत की तरफ कोई आँख उठाकर नहीं देख सकता, आज का भारत मजबूत भारत है मजबूर भारत नहीं है। आज भारत दुश्मन को उसके ही घर में घुसकर मारता है।

जनता का फैसला होगा, ‘फिर एक बार NDA सरकार’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सुशासन की सुदृढ़ नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए NDA सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा, हताश और निराश महागठबंधन के लोगों का वक्तव्य, इस बात का प्रमाण है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी, तो बिहार की जनता-जनार्दन का फैसला होगा, ‘फिर एक बार NDA सरकार’।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews