योगी का हमला, बोले- कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को बांटा और लूटा, गौरवशाली परंपरा को कलंकित करने का पाप किया

योगी ने कहा मेरी बिहार की जनता-जनार्दन से अपील है, बिहार में महागठबंधन का जंगलराज फिर से वापस नहीं आने देना है।
Bihar election campaign yogi

बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा और NDA के नेताओं का जोश बढ़ चुका है, पार्टी के बड़े नेता भाषणों में RJD और कांग्रेस पर जमकर हमले कर रहे हैं, भाजपा के फायर ब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इसी क्रम में कई विधानसभाओं में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ ने आज बिहार के पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण की विधानसभाओं में आमसभाओं को संबोधित किया, उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस की सरकारों को निशाने पर लिया, योगी ने लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकारों में बिहार के हालात, कुशासन और नीतीश कुमार सरकार के सुशासन का अंतर बताया, उन्होंने मतदाताओं को विकास के लिए अपना वोट करने की अपील की।

योगी ने कहा बिहार का रुझान स्पष्ट है, 14 नवंबर को जब EVM खुलेंगी, तब ‘फिर एक बार NDA सरकार’ का संकल्प साकार होगा। बिहार को डबल स्पीड से ‘विकसित बिहार’ बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा आपको देखकर मुझे भरोसा है कि बिहार की जनता विकास के साथ है, NDA के साथ है।

RJD पर योगी आदित्यनाथ का वार 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बिहार का जन-जन विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के पर्याय NDA के साथ है। उन्होंने RJD पर वार करते हुए कहा ये लोग ‘लालटेन’ लेकर आज फिर आए हैं, ये वही लोग हैं, जो ‘लालटेन’ के केरोसिन को बेचकर अंधेरा करते थे, फिर घरों में डकैती भी डालते थे।

कांग्रेस और RJD के गठबंधन को नकारना है

योगी आदित्यनाथ ने कहा NDA ने कहा है- हमने बिहार बदला है, हम बिहार बदलेंगे,  यही प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है, यही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी संकल्प है, योगी बोले- ये लोग नौजवानों के रोजगार और गरीबों के राशन पर डकैती डालेंगे, इसलिए कांग्रेस और RJD के गठबंधन को नकारना है।

मोदी के मार्गदर्शन, नीतीश कुमार के नेतृत्व में समृद्ध बिहार बनाना है

योगी ने कहा मेरी बिहार की जनता-जनार्दन से अपील है, बिहार में महागठबंधन का जंगलराज फिर से वापस नहीं आने देना है। एक समृद्ध बिहार बनाना है और यह समृद्ध बिहार तभी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और नीतीश कुमार का नेतृत्व होगा।

बिहार की  जनता अपना आशीर्वाद भाजपा-NDA को देने जा रही

योगी एन कहा कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार की गौरवशाली परंपरा को कलंकित करने का पाप किया है, बिहार को बांटा और लूटा है।  जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बता रहा है कि उन्हें जंगलराज नहीं, NDA की विकासप्रिय नीतियों पर भरोसा है और वो अपना आशीर्वाद भाजपा-NDA को देने जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews