बिहार: बांकीपुर सीट पर भाजपा ने बदला प्रत्याशी, प्रशांत कुमार ने बोला हमला, कहा- डरकर भाग गया उम्मीदवार

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदला है। भाजपा ने अब नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीवार घोषित किया है। वहीं इस घटनाक्रम पर प्रशांत किशोर ने कहा कि हमसे डरकर भाजपा का प्रत्याशी भाग गया है।
prashant kisore

बिहार के बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद भाजपा ने शुक्रवार को नए उम्मीदवार के तौर पर नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने जैसे ही नए उम्मीदवार की घोषणा की उधर बिहार की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई। जनसुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर सीट के उम्मीदवार प्रशांत कुमार ने इस घटनाक्रम पर तंज कसा है एवं भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।

जनसुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा उनसे डर गई है। जन बल के आगे कोई बल नहीं है, अब तक लोग बीजेपी के डर से भागते थे, लेकिन ये पहली बार इंसाफ हुआ है कि भाजपा का उम्मीदवार भाग गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग खरीद-फरोख्त कर नामांकन रद्द करा देते थे, किसी को भी अपनी पार्टी में शामिल करा लेते थे और अब पहली ही लड़ाई में इनका उम्मीदवार मैदान छोड़ गया। उन्होंने कहा कि जो जिसके साथ जैसा करेगा उसे वापस वैसा ही उसे मिलेगा।

दिलचस्प होगा बांकीपुर का मुकाबला

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट से RJD ने रेखा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, राजद की रेखा देवी और जनसुराज के प्रशांत किशोर के मैदान में होने से बांकीपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक और त्रिकोणीय होने की संभावना है।

बांकीपुर सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व पहले भाजपा के नितिन नबीन कर रहे थे। बाद में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जहां वे निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट रिक्त हो गई। सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews