जीत की तरफ बढ़ रहे प्रशांत किशोर बोले, ये बिहार की जनता का BJP के केंद्रीय नेतृत्व को संदेश देने का प्रयास है, PM Modi से की ये मांग

प्रशांत किशोर ने कहा ये चुनाव बांकीपुर के नाली गली पर नहीं लड़ा गया ये चुनाव लड़ा गया है कि बिहार का नेतृत्व किसके हाथ में होना चाहिए इसलिए बांकीपुर की जनता ने भाजपा को ये सन्देश दिया है कि आप एक अच्छे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइये सम्राट चौधरी को हटाइये।
Bihar Bankipur bye election results Prashant Kishor

Bihar Bankipur bye election results Prashant Kishor

बिहार की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर करने वाले सियासी रणनीतिकार जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने लगातार बढ़त बनाये रखी है, उनकी जीत पक्की है, 28 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को पीछे छोड़ते हुए 19 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है, अभी तीन राउंड की गिनती शेष है, इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बांकीपुर की जनता की तरफ से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को एक सन्देश देने का प्रयास है।

अंतिम परिणाम की घोषणा अभी शेष है लेकिन लगातार कई राउंड से आगे चल रहे प्रशांत किशोर की लीड इतनी अधिक हो गई है कि भाजपा प्रत्याशी का शेष बचे तीन राउंड में उसे क्रॉस करना मुश्किल लग रहा है इसलिए प्रशांत किशोर जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा यह बांकीपुर की जनता की जीत है। जैसा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, यह सिर्फ़ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं था। यह बिहार की जनता की ओर से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश थी

पीके ने कहा हमने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को किसी अच्छे व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री नियुक्त करना चाहिए, आपको जनता ने 202 विधायक जिता कर दिए हैं किसी अपराधी, किसी गलत चाल चरित्र चेहरे वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व नहीं दीजिये, अच्छे व्यक्ति को बनाइये जिसे बिहार में भी शिक्षा हो, रोजगार हो यहाँ का युवा बाहर रोजगार के नहीं जाए ये सन्देश बांकीपुर के लोगों ने दिया है।

हमारा एक मात्र उद्देश्य है बिहार का विकास होना चाहिए 

प्रशांत किशोर ने कहा लोकसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और अमित शाह को बिहार को बेहतर बनाने, युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करने और पलायन रोकने पर ध्यान देना चाहिए। हमारा एकमात्र उद्देश्य यही है। हम सिर्फ़ ठेका पट्टा के लिए विधायक नहीं बनना चाहते। विधायक बनना या नहीं बनना ये एक राजनीति है लेकिन हमारा एकमात्र उद्देश्य बिहार का विकास है।

पीके की PM Modi से सम्राट चौधरी की जगह किसी और को सीएम बनाइये 

प्रशांत किशोर ने कहा हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। भाजपा एनडीए के पास बहुमत है मुख्यमंत्री उनके गठबंधन से ही बनेगा। हम बस एक ही गुजारिश कर रहे हैं। बिहार की जनता, और खासकर बांकीपुर के लोग, प्रधानमंत्री मोदी से यह अनुरोध कर रहे हैं कि वे सम्राट चौधरी को हटाकर किसी काबिल और अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएं, ताकि बिहार के लोग बिहारी होने पर गर्व महसूस कर सकें और हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार मिल सके, पलायन रोका जा सके, यदि सबकुछ गुजरात को ही मिलेगा तो बिहार के लोग कहाँ जायेंगे?

मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन सुधार दिखेगा 

प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा इस जीत के बाद हमारी पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है। हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको अगले दो-तीन महीनों में वे बदलाव दिखने लगेंगे, मैं बड़े-बड़े वादे नहीं करना चाहता। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा। लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर दिखेंगे।

बांकीपुर भाजपा का गढ़ मानी जाती थी जिसमें पीके ने सेंध लगा दी   

प्रशांत कुमार ने सच ही कहा है बांकीपुर सीट का भाजपा के हाथ से जाना उसके केंद्रीय नेतृत्व को एक बड़ा सन्देश है, ये वाही सीट है जिसपर पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लंबे समय से विधायक रहे हैं, उनके विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद ही इस सीट पर उप चुनाव हुआ है, इससे भी बड़ी बात ये कि बिहार में सरकार भाजपा एनडीए की है उसके बाद भी उप चुनाव का हार जाना सच में ये बताया है कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews