
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड के अनुसार, दोनों परीक्षाओं के फॉर्म 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
दोनों परीक्षा का फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा बोर्ड की निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भरा जाएगा। विद्यालय के प्रधान आधिकारिक पोर्टल से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों को देंगे। इसके बाद छात्र अपने मूल पंजीकरण कार्ड (Original Registration Card) के अनुसार विवरण भरकर फोटो और हस्ताक्षर के साथ फॉर्म स्कूल में जमा करेंगे।
बिहार बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान की होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने स्कूल या कॉलेज से परीक्षा फार्म की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
जरूरी जानकारी और दस्तावेज
सभी छात्र नीचे दी गई इन डिटेल्स को अपने फॉर्म में चेक करने के साथ-साथ ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के जरूर मिलाएं।
- छात्र का नाम
- माता और पिता के नाम की स्पेलिंग
- जन्मतिथि
- लिंग
- जाति संबंधी जानकारी, जहां लागू हो
- चुने गए सब्जेक्ट्स
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- फोटो और हस्ताक्षर
बिहार बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन लिंक
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फार्म आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com द्वारा भरा जाएगा।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फार्म आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org के माध्यम से शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा भरा जाएगा।
#Bihar #BSEB #BiharBoard@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp pic.twitter.com/nEQdpbVK0e
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 25, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

