Bihar Election Update: NDA का मास्टर चुनावी प्लान! बिहारी वोटर्स को साधेंगे PM मोदी, 24 अक्टूबर से ताबड़तोड़ रैलियां

बिहार में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। दो चरणों में वोटिंग होगी तो वहीं 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार में वोटर्स को साधने के लिए अब पीएम मोदी की तोबड़तोड़ रैलियां होने जा रही हैं। 23 अक्टूबर से 3 नवंबर तक पीएम मोदी की रैलियां आयोजित की गई हैं।
PM Modi Visit Varanasi

PM Modi Visit Varanasi

बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। NDA और महागठबंधन के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार अभियान में अपनी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। महागठबंधन में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पूरे जोरशोर से मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं NDA की ओर से अमित शाह, सीएम योगी ने बिहार चुनाव प्रचार की कमान हाथ में ले ली है। अब इस बीच, पीएम मोदी ने भी चुनाव प्रचार के रण में आ चुके हैं। 23 अक्टूबर से पीएम मोदी 4 दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। जहां वे राज्य के अलग-अलग जिलों में 12 रैलियां करेंगे।

पीएम मोदी की ये रैलियां कहीं न कहीं महागठबंधन को चुनौति दे सकती हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने कई स्थानों पर रैलियों का प्रस्ताव रखा है, जिनके कार्यक्रम तय कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिए गए हैं। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी छठ पूजा के दौरान रैलियां नहीं करेंगे, ताकि भक्तों को असुविधा न हो। हालांकि मोदी के बिहार पहुंचने से पहले ही NDA की पूरी ताकत झोंक दी है।

बिहार में पीएम मोदी की जनसभाओं का शेड्यूल

पीएम मोदी की जनसभाओं का आगाज 23 अक्टूबर को सासाराम से होगा। इसी दिन पीएम गया और भागलपुर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 28 अक्टूबर को मिथिलांचल और राज्य की राजधानी का रुख करेंगे। इस क्रम में दरभंगा, मुजफ्फरपुर में जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पटना में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर पीएम मोदी 1 नवंबर को पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर छपरा में और प्रथम चरण की प्रचार की आखिरी तारीख के पहले 3 नवंबर को पश्चिम चंपारण, अररिया और सहरसा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी की ये रैलियां न सिर्फ वोटरों के मूड पर असर डाल सकती हैं, बल्कि पूरे चुनावी समीकरण को पलट कर रख सकती हैं।

अमित शाह, राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी झोंक रहे ताकत

बता दें कि बिहार चुनाव में NDA की ओर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनसभाएं कर पूरी ताकत झोंक रहे है। वे लगातार NDA उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। उनके कार्यक्रम में भी कई जिलों में रैलियां शामिल हैं। ऐसे में बीजेपी के दिग्गज नेताओ का बिहार में जमावड़ा एनडीए नेताओं को मजबूती दे सकता है।

चुनावी रण में महागठबंधन की स्थिति

एक तरफ जहां NDA चुनावी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में अंदर ही अंदर हलचल मची हुई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपना नामांकन भर दिया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर नेताओं में आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर वीआईपी के प्रदेश प्रवक्ता ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है जिसके बाद महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

वहीं दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोचा (JMM) ने बिहार में 6 सीटों पर स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान किया है जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब महागठबंधन बिहार में टूटता नजर आ रहा है। हालांकि देखा जाए तो कुछ दिनों से राहुल गांधी की सक्रियता बिहार चुनाव में कम दिखाई दे रही है। जिसका कारण सीटों का बंटवारा माना जा रहा है।

बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 17 अक्टूबर थी और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 20 अक्टूबर यानि दिवाली के दिन की है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews