बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ की अपील, “जाति-पांति में बंटना नहीं है, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे”

योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री मोदी तो गरीबों को फ्री में राशन दे रहे हैं, लेकिन RJD के समय राशन तो नहीं मिलता था, बल्कि ये लोग तो पशुओं का चारा भी ये डकार जाते थे।
Bihar Elections Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक आज एक बार फिर बिहार पहुंचे, उन्होंने सीतामढ़ी की परिहार और पश्चिमी चंपारण की बेतिया और बगहा विधानसभा में आमसभाओं को संबोधित किया, योगी के निशाने पर कांग्रेस और आरजेडी थी, उन्होंने मतदाताओं को एकजुट रहने की अपील की।

योगी ने कहा बिहार के अंदर पहले चरण के मतदान ने साबित कर दिया है, कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है, बिहार की जनता NDA को जीत का आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों के लिए पहचान का संकट खड़ा करने वाली आरजेडी और कांग्रेस एक बार फिर से ठगी का मायाजाल बुनने जा रही है लेकिन इस बार बिहार की जनता झांसे में आने वाली नहीं है।

योगी ने कहा सरकार में काम करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए, तभी तो तस्वीर बदल पायेगी आपने देखा होगा कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की तस्वीर और तक़दीर बदली है बिहार भी विकास की रेस में आगे बढ़ा है आज यहाँ बिजली है सड़क है, रेलवे की कनेक्टिविटी है, एयर कनेक्टिविटी भी बिहार में बेहतर हुई है, यहाँ इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज हैं आज यहाँ विकास भी है और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार

योगी ने कहा अब बिहार में वही होगा, जो बिहार का नौजवान चाहेगा।आज बिना भेदभाव के बिहार वासियों को गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। माता सीता की पुण्य धरा सीतामढ़ी के क्षेत्रवासियों का उत्साह बता रहा है कि बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है मैं इसके लिए आपका आभार मानता हूँ ।

PM Modi ने शुरू की गरीब कल्याणकारी योजनायें 

योगी ने कहा जिन लोगों के पर एलपीजी सिलेंडर नहीं थे कांग्रेस के लोग उन्हें ब्लैक में बेचते थे लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना का मुफ्त कनेक्शन देकर हर गरीब को सिलेंडर दिलाया, शौचालय फ्री, गरीबों के लिए मुफ्त आवास, बिजली कनेक्शन फ्री, याद कीजिये आरजेडी के समय तो यहाँ बिजली ही नहीं आती थी , योगी ने तंज कसते हुए कहा कि यदि आपको मोबाइल चार्ज करना है तो क्या लालटेन में चार्ज करेंगे?

एकजुट होकर कांग्रेस RJD को मुंहतोड़ जवाब देना है

योगी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि आरजेडी के लोग तो लालटेन दिखाते थे फिर रात को उसे बंद कर डकैती डालते थे, लेकिन अब डकैती नहीं डालने दी जाएगी, उन्होंने कहा ये भारत का इतिहास है जाती के नाम पर कांग्रेस आरजेडी बांटने का काम कर रहे हैं याद रखिये जब भी बंटे थे, तो कटे थे, बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस और RJD के ‘जंगलराज’ और ‘माफियाराज’ का मुंहतोड़ जवाब देना है।

जाति-पांति में बंटना नहीं है, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

योगी ने कहा हमें जाति-पांति में बंटना नहीं है, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बिहार की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस, RJD और उनके जितने भी पार्टनर और पेशेवर खानदानी माफिया हैं, इन सभी की जमानत जब्त होनी तय है। अपार जन समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews