Hindi News

बिहार चुनाव में बीजेपी का बड़ा एक्शन, चार नेताओं को पार्टी से किया बाहर, लगे ये आरोप

Written by:Saurabh Singh
Published:
Bihar Election 2025: बीजेपी ने पवन यादव, वरुण सिंह, अनूप श्रीवास्तव और सूर्य भान सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। यह नेता NDA प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार चुनाव में बीजेपी का बड़ा एक्शन, चार नेताओं को पार्टी से किया बाहर, लगे ये आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बीजेपी ने बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले चार नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं पर दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। पार्टी ने इन सभी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बीजेपी बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर कहा कि इन नेताओं ने पार्टी की नीति और अनुशासन के खिलाफ जाकर एनडीए के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। उन्होंने लिखा कि ऐसा कदम पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कार्रवाई की चपेट में आए नेताओं में कहलगांव से पवन यादव, बहादुरगंज से वरुण सिंह, गोपालगंज से अनूप कुमार श्रीवास्तव और बड़हरा से सूर्य भान सिंह शामिल हैं। सभी नेताओं ने एनडीए उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। पार्टी ने कहा कि ऐसे बागी कदमों से संगठन की एकता और जनता का भरोसा दोनों प्रभावित होते हैं।

अरविंद शर्मा ने साफ कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या विद्रोह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्रवाई का मकसद बाकी असंतुष्ट नेताओं को चेतावनी देना है, ताकि चुनाव से पहले कोई और बगावत न हो। बीजेपी ने दो टूक कहा है कि बिहार चुनाव में केवल एनडीए के आधिकारिक प्रत्याशी ही पार्टी का चेहरा होंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews