Bihar News: छठ महापर्व पर चिराग पासवान के घर पहुंचे सीएम नीतीश, खरना का प्रसाद किया ग्रहण, कुछ इस तरह मिले दोनों

इस समय बिहार समेत कई राज्यों में छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। छठ महापर्व के मौके पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीधे चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पटना वाले घर पहुंच गए। चिराग ने नीतीश कुमार का शॉल से स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
Bihar News: छठ महापर्व पर चिराग पासवान के घर पहुंचे सीएम नीतीश, खरना का प्रसाद किया ग्रहण, कुछ इस तरह मिले दोनों

बिहार (Bihar) में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार चल रहा है तो दूसरी ओर छठ महापर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में बिहार के राजनेता भी छठ के रंग में रंगे हुए हैं। महापर्व छठ में खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सीधे चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पटना वाले घर पहुंच गए। दोनों नेताओं ने छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण किया। नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

नीतीश कुमार और चिराग पासवान की मुलाकात ने JDU और LJP-R के रिश्ते को मजबूती देने का काम किया है। यह उन आलोचकों के लिए भी एक जवाब है, जो यह कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। बता दें ​कि नीतीश कुमार की पार्टी JDU और चिराग पासवास की पार्टी LJP-R बिहार चुनाव में NDA में हैं। दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं।

चिराग ने नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सीएम नीतीश कुमार जब चिराग पासवान के घर पर पहुंचे। तो चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि धन्यवाद मुख्यमंत्री जी, जो आज आप मेरे आवास पर आए और खरना का प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान मेरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने के लिए हार्दिक आभार।

चिराग ने नीतीश कुमार का शॉल से किया स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आते ही चिराग पासवान उनका अभिवादन करने के लिए घर से बाहर निकले। जैसे ही नीतीश कुमार गाड़ी से उतरे, चिराग पासवान ने झुककर पैर छुए और आशीर्वाद लिया। चिराग के इस सम्मानपूर्ण व्यवहार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘क्या जी.. हम तो ऐसे ही दर्शन करने के लिए चले आए।’ फिर चिराग ने नीतीश कुमार का शॉल से स्वागत किया। इस दौरान चिराग के बहनोई और जमुई सांसद अरुण भारती भी मौजूद थे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews