बिहार OBC कन्या आवासीय विद्यालयों में एडमिशन का एक और मौका, विभाग ने खोला नामांकन पोर्टल

अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और OBC कन्या आवासीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो नामांकन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है। बची हुई सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
Bihar OBC Girls residential Schools

बिहार के विद्यार्थियों के लिए एक काम की खबर सामने आई है। राज्य में संचालित होने वाले 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत हुए एडमिशन में हिस्सा ना लेने वाले स्टूडेंट्स को एक ओर मौका मिला है।

इन विद्यालयों में परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाता है। जो छात्राएं परीक्षा पास कर चुकी हैं लेकिन प्रथम मेधा सूची में स्थान हासिल नहीं कर पाई। उनके लिए सुनहरा मौका मौका है क्योंकि विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। 10 अप्रैल तक इच्छुक अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर सकते हैं।

वापस खुला नामांकन पोर्टल

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए ये बताया गया कि नामांकन के लिए चयनित हुई छात्राएं 10 वैकल्पिक विद्यालय चुन सकती हैं। कक्षा 6 से 9 तक के लिए कुल 760 सीटों पर 10 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकता है। इनमें सबसे अधिक 464 सीट कक्षा 6 के लिए है।

मिलती है ये सुविधा

कक्षा 6 के अलावा कक्षा 7 के लिए 164, 8 वीं के लिए 52, 9 वीं के लिए 80 सीटों के आवेदन लिए जाएंगे। राज्य में मौजूद 39 कन्या आवासीय विद्यालयों में रहने वाली छात्राओं को आवास, शिक्षा, भोजन, खेलकूद और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाती है।

कब जारी होगी सूची

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देने के साथ ही विभाग ने ये भी बताया है कि लॉगिन करते समय विद्यार्थियों को विद्यालय का नाम, कक्षा और उपलब्ध सीटों की जानकारी मिल जाएगी। रिक्त सीटों को शयन में रखकर ही आवेदन करें ताकि एडमिशन मिल सके। इस प्रक्रिया की द्वितीय मेधा सूची 12 अप्रैल को जारी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews