जेल से बाहर आएंगे JDU विधायक अनंत सिंह, हाईकोर्ट ने दुलारचंद यादव केस में दी जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर

बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड यानि जेडीयू के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव केस में जमानत दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि अनंत सिंह 20 या 21 मई को जेल से रिहा हो सकते हैं।
Anant Singh

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। मोकामा विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड यानि जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, जो दुलारचंद यादव मर्डर केस में बेउर जेल में बंद हैं, उनको हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। अब कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके जल्द रिहा होने की संभावना है। इस खबर के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

जेल से कब बाहर आएंगे अनंत सिंह?

सूत्रों के अनसुार, अनंत सिंह 20 या 21 मार्च को जेल से बाहर आ सकते हैं। अभी कुछ औपचारिकताएं रह गईं जिनको पूरा किया जा रहा है। बता दें कि बिहार राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने के ​जब वह बाहर आए थे तब उन्होंंने खुद एक बयान में कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

दुलारचंद यादव हत्याकांड केस में 4 महीने बाद रिहाई

बता दें कि हाल ही 4 महीने पहले बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा क्षेत्र में 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। जिसके बाद क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद 1 नवंबर 2025 को पटना एसएसपी ने मोकामा आवास से विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अब 4 महीने बाद वह जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि इस मामले में अब तक 4 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है।

अनंत सिंह अब नहीं लडेंगे चुनाव?

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट डालने जब अनंत सिंह जेल से बाहर आए तब पत्रकारों ने उनसे राजनीतिक भविष्य के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने अपनी शर्त साफ कर दी। अनंत सिंह ने कहा, “अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने रहे तो चुनाव नहीं लड़ूंगा।” हालांकि, उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों को खारिज कर दिया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews