Bihar STET 2026: माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Bihar Secondary Teacher Eligibility Test: बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
bihar STET

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। समिति ने ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ा दी है।

अब अभ्यर्थी 15 सितंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in या bsebstet.org पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है। सर्वर में आ रही तकनीकी समस्याओं, फीस भुगतान की दिक्कतों और अभ्यर्थियों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

एक पेपर (Paper-I या Paper-II) के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 960 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1440 रुपये का शुल्क देना होगा। एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए यह शुल्क क्रमशः 760 रुपये (एक पेपर) और 1140 (दोनों पेपर) रुपये तय किया गया है।

इन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत

पासपोर्ट साइज फोटो, डिजिटल साइन, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews