बिहार में हो गया खेला! चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, इस पार्टी का दिग्गज नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

बिहार में एक के बाद एक महागठबंधन को झटके लगते जा रहे हैं। पहले जेएमएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया तो अब VIP के प्रदेश प्रवक्ता ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। सोशल मीडिया एक्स पर दिलीप जायसवाल ने पोस्ट करते हुए सभी का स्वागत किया है।
Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पहले चरण के नामांकन भरे जा चुके हैं। तो वहीं महागठबंधन में मौजूदा हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मतभेद लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है तो दूसरी ओर आरजेडी में भी हलचल मची हुई है। ऐसे में भाजपा ने एक और तगड़ा झटका दे दिया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश प्रवक्ता और जिला पार्षद राजेश सहनी, बिट्टू पासवान और पूर्व मुखिया राजेश प्रजापति सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई और उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया एक्स पर दिलीप जायसवाल ने पोस्ट करते हुए सभी का स्वागत किया है। साथ ही सभी वीआईपी नेताओं की तस्वीरों को शेयर किया है। इसके बाद अब वीआईपी और आरजेडी की मुसीबत और बढ़ गई है।

NDA की सरकार में लालटेन समाप्त: दिलीप जायसवाल

बिहार में महागठबंधन को झटका देने के बाद BJP प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास के क्षेत्र में आगे लाने के लिए प्रयासरत हैं। एनडीए के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। बिहार की पहले क्या स्थिति थी, लोगों से छिपी नहीं थी। NDA की सरकार में लालटेन समाप्त हो गई है, आज गांव-गांव में एलईडी की रोशनी पहुंच गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यही कारण है कि लोगों का भाजपा-NDA के प्रति आकर्षण बढ़ा है। लोग BJP और NDA की नीतियों को पसंद कर रहे हैं, जिसमें केवल विकास ही विकास है। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और आप सभी आज से इस परिवार के सदस्य हो गए हैं।

बिहार में वोटिंग और नतीजों की तारीख (Bihar Assembly Elections)

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) का शंखनाद हो चुका है। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 17 अक्टूबर थी और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 20 अक्टूबर यानि दिवाली के दिन की है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews