CISF की तर्ज पर BISF के गठन की तैयारी! जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव, उद्योग मंत्री ने दी जानकारी

बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि CISF (Central Industrial Security Force) की तर्ज पर अब BISF (Bihar Industrial Security Force) नामक विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा।
CISF की तर्ज पर BISF के गठन की तैयारी! जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव, उद्योग मंत्री ने दी जानकारी

बिहार में नई एनडीए सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे वो राज्य की कानून व्यवस्था की बात हो या फिर युवाओं के रोजगार की। अब राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश और उद्योगपतियों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

CISF की तर्ज पर बनेगी BISF

मंत्री जायसवाल ने बताया कि CISF (Central Industrial Security Force) की तर्ज पर अब BISF (Bihar Industrial Security Force) नामक विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से नई सरकार आई है, निवेशकों में नया माहौल बना है और वे बिहार में भारी निवेश करने और इंडस्ट्री लगाने के लिए उत्सुक हैं। इसलिए हम BISF का प्रस्ताव भेजेंगे।

बिहार में निवेश के खुलेंगे द्वार

नीतीश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़े स्तर पर निवेश और उद्योग लाने की बात कही थी जिस पर अब वे अमल कर रहे हैं। शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिहार को भारत के शीर्ष पांच निवेश-अनुकूल राज्यों में शामिल करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने अगले पांच वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित करने की महत्वाकांक्षी कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि राज्य सरकार राज्य में निवेश लाने के लिए कई प्रयास कर रही है। जिससे बिहार की सूरत बदल जाएगी। अगर राज्य में निवेश और उद्योग बढ़ेंगे तो युवाओं के लिए भी रोजगार के नए द्वार खुल जाएंगे। सीएम ने निर्देश पर उद्योग मंत्रालय में जोरशोर से प्रस्तावों को तैयार करने में जुटा हुआ है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews