Hindi News

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले निशांत कुमार का बयान – ‘इस बार तस्वीर बदलने वाली है’

Written by:Deepak Kumar
Published:
पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले निशांत कुमार का बयान – ‘इस बार तस्वीर बदलने वाली है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया और कहा कि इस बार भी बिहार को कई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में निरंतर विकास हो रहा है और किए गए वादों से ज्यादा काम पूरे किए जा रहे हैं।


विकास और रोजगार को लेकर निशांत का दावा

निशांत कुमार ने कहा, “हमने वादा किया था कि 20 लाख रोजगार देंगे, लेकिन अब तक 50 लाख से ज्यादा रोजगार दिए जा चुके हैं। आने वाले समय में एक करोड़ और रोजगार देंगे। महिलाओं को 35% आरक्षण दिया है और शिक्षक बहाली (TRE-4) में बिहारी उम्मीदवारों को वरीयता दी जा रही है।” उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम हो रहा है।


मेट्रो प्रोजेक्ट और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जवाब

मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर निशांत कुमार ने कहा कि यह बिहार के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में विकास की रफ्तार तेज हुई है। जब उनसे विपक्ष द्वारा नीतीश कुमार की सेहत पर उठाए सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “सब कुछ ठीक है।” इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि अगला चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।


कांग्रेस ने उठाए पीएम दौरे पर सवाल

प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य कार्यक्रम गया और बेगूसराय में होगा। हालांकि बिहार कांग्रेस ने इस दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “कहने को तो यह सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन वास्तव में यह राजनीतिक और चुनावी दौरा है। खर्च सरकार का होता है, लेकिन मकसद बीजेपी का प्रचार होता है।”

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews