प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! ‘मुझे 2 राज्यों से Z प्लस…’, जानें क्यों किया मना?

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान! ‘मुझे 2 राज्यों से Z प्लस…’, जानें क्यों किया मना?

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल समेत दो राज्य सरकारों से जेड प्लस सुरक्षा मिली है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल नहीं करते। उनका मानना है कि जो व्यक्ति किसी सरकारी पद पर नहीं है, उसे सरकारी सुरक्षा का लाभ नहीं लेना चाहिए।


“सरकार की है हर नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी”

पीके ने कहा कि जैसे बिहार के हर युवा और आम नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है, वैसे ही उनकी भी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर उनकी सभाओं में भीड़ होती है और सड़क जाम जैसी स्थिति बनती है, तो उसे संभालना प्रशासन का काम है। अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो सरकार इसकी जिम्मेदार होगी।


पीएम पर अभद्र टिप्पणी को बताया गलत

इंडिया गठबंधन के एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीतिक विरोध करना एक बात है, लेकिन किसी पर व्यक्तिगत हमला करना गलत है। उन्होंने कहा कि “पीएम की माताजी को गाली देने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही जिन नेताओं के मंच से ऐसा हुआ, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”


बिहार बदलाव यात्रा में बढ़ती भीड़

प्रशांत किशोर इन दिनों अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर हैं, जिसके तहत वे विभिन्न जिलों में सभाएं कर रहे हैं। उनकी सभाओं में बढ़ती भीड़ उनके अभियान की लोकप्रियता को दिखा रही है। पीके का कहना है कि वे जनता के मुद्दों को लेकर काम कर रहे हैं और बिहार में नई राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। सुरक्षा को लेकर उनके बयान ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews