Hindi News

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 44 छुट्टियों का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय! हॉलिडे कैलेंडर जारी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
बिहार सरकार ने 2026 के लिए अवकाश कैलेडेंर जारी कर दिया है जिसके तहत कर्मचारियों को 44 सरकारी छुट्टियों का लाभ मिलेगा जिसमें होली, ईद, दिवाली, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस भी शामिल है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 44 छुट्टियों का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय! हॉलिडे कैलेंडर जारी

Bihar Employees Holiday : बिहार के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2026 के लिए अवकाश का कैॆंलेडर जारी कर दिया है। इसके तहत अगले साल सरकारी कर्मचारियों को कुल 44 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इसमें सामान्य अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और ऐच्छिक (प्रतिबंधित/वैकल्पिक) अवकाश शामिल हैं। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, सचिवालय और निदेशालय स्तर पर सप्ताह में 5 दिन काम और क्षेत्रीय कार्यालयों में 6 दिन काम का नियम पहले की तरह जारी रहेगा।

2026 में मिलेगा 44 छुट्टियों का लाभ

  • कैलेंडर के मुताबिक, 2026 में सभी सरकारी कार्यालयों में 11 दिन का सामान्य अवकाश, 17 दिनों का ऐच्छिक/ प्रतिबंधित अवकाश और 15 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जबकि एक दिन वार्षिक लेखाबंदी रहेगी।इस लिस्ट में सभी बड़े त्योहार और खास दिन जैसे होली, ईद, दिवाली, दुर्गा पूजा, महाशिवरात्रि, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस शामिल है।
  • इसके अलावा 22 मार्च को बिहार दिवस और अन्य स्थानीय मौकों पर भी छुट्टियां दी जाएंगी।मुस्लिम त्योहारों की तारीखें चांद देखने पर तय होंगी, इसलिए उनमें बदलाव हो सकता है। खास बात यह है कि 3 और 4 मार्च 2026 को होली के लिए दो दिन की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बैंकों, अदालतों और अन्य संस्थानों के लिए भी अलग से सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इनमें 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक बैंक खाता बंद करने का दिन भी शामिल है।

यहां देखें 2026 के छुट्टियों की लिस्ट

  • वसंत पंचमी: 23 जनवरी, शुक्रवार
  • संत रविदास जयंती: 1 फरवरी, रविवार
  • शब-ए-बारात: 4 फरवरी, बुधवार
  • महाशिवरात्रि: 15 फरवरी, रविवार
  • सम्राट अशोक अष्टमी: 26 मार्च, गुरुवार
  • वीर कुंवर सिंह जयंती: 23 अप्रैल, गुरुवार
  • जानकी नवमी: 25 अप्रैल, शनिवार
  • कबीर जयंती: 29 जून, सोमवार

Bihar Holiday Calendar

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews