IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए एक साथ 11 आईएएस अफसरों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी , रोहित कर्दम को शेखपुरा का अनुमंडल पदाधिकारी और शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है
IAS Transfer 2025

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। राज्य की नीतीश सरकार ने फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें 2020 और 2023 बैच के आईएएस शामिल है। इसके अलावा 2023 बैच के सात IAS अधिकारी को भी अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी गई है। आईएएस अधिकारी चंद्रिमा अत्री को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग, नेहा कुमारी को स्वास्थ्य का ओएसडी बनाया गया है।

बिहार आईएएस अफसर तबादले

  1. चन्द्रिमा अत्री को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पूर्णिया से स्थानांतरित कर विशेष कार्य पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना ।
  2. गरिमा लोहिया को अनुमंडल पदाधिकारी, पालीगंज (पटना) नियुक्त ।
  3. तुषार कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्वी का कार्यभार ।
  4. अनिरुद्ध पांडेय को अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनिया (कैमूर)।
  5. कृतिका मिश्रा को अनुमंडल पदाधिकारी, पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)
  6. आकांक्षा आनंद को अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई (कटिहार) ।
  7. प्रधुम्न सिंह यादव को अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया) ।
  8. अंजली शर्मा को विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग, पटना ।
  9. रोहित कर्दम को अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा का कार्यभार ।
  10. शिप्रा विजयकुमार चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पटना ।
  11. नेहा कुमारी को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पटना ।

IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews