Bihar Election 2025: “20 महीने में करके दिखाएंगे..” हम नरेंद्र मोदी थोड़े ही है जो जुमला बोलेंगे, समस्तीपुर में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार प्रसार तेज हो गया है। पीएम मोदी ने आज समस्तीपुर में रैली कर जनसभा को संबोधित किया और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि मुझे 20 साल का समय नहीं चाहिए बल्कि 20 महीना देकर देखिए। जो 20 साल में नहीं हुआ वो 20 महीने में करके देंगे।
Bihar Election 2025: “20 महीने में करके दिखाएंगे..” हम नरेंद्र मोदी थोड़े ही है जो जुमला बोलेंगे, समस्तीपुर में तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरशोर से हो रहा है। पीएम मोदी ने आज समस्तीपुर में रैली कर जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपनी सभा में लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी समस्तीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पीएम मोदी को जुमलेबाज बताया। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को जनता के सामने रखा और पीएम मोदी से सवाल पूछे।

बता दें कि पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी नीतीश कुमार के 55 घोटालों की लिस्ट गिनाएं, पहले बिहार में रोजाना हो रही हत्याओं, बलात्कार और राज्य में बढ़ते अपराध पर बोलें​ फिर विकास की बात करें।

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि बिहार में राजद सरकार के जंगलराज की बात करते हैं लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार सरकार के 55 घोटाले नहीं गिनाए। कोई ऐसा दिन नहीं है जब बिहार में हत्या, बलात्कार, लूट की घटना नहीं हो रही हो। कहा हैं प्रधानमंत्री? किन राज्यों में बीजेपी या एनडीए की सरकार है वहां सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं। सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में है। बिहार अपराध के मामले में दूसरे नंबर पर है। बिहार में विकास की बात होती है लेकिन इन घटनाओं की बात क्यों नहीं कोई करता?

20 महीना देकर देखिए- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा कि मुझे 20 साल का समय नहीं चाहिए बल्कि 20 महीना देकर देखिए। जो 20 साल में नहीं हुआ वो 20 महीने में करके देंगे। प्रधानमंत्री फैक्ट्री लगा रहे हैं गुजरात में और विक्ट्री चाहिए बिहार में, ये नहीं चलने वाला। गूगल करके देख लीजिये प्रधानमंत्री ने गुजरात में क्या दिया और बिहार में क्या दिया।

हम नरेंद्र मोदी थोड़े ही है जो जुमला बोलेंगे- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने समस्तीपुर में कहा- हम यहां टूटी-फूटी और झूठी बाते करने नहीं आये हैं। हम भी लंबी राजनीति करने आये हैं। हम नरेंद्र मोदी थोड़े ही है जो जुमला बोलेंगे। तेजस्वी की उम्र कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है। जब तेजस्वी आएगा तो 2500 रुपया महीना और साल का 30000 रुपया और पांच साल का 1.5 लाख रुपया दिलवाने का काम करेगा। तेजस्वी देगा तो उधार नहीं देगा, महंगाई से लड़ने के लिए देगा और ये लोग दे रहे हैं रिश्वत।

कब हैं बिहार में चुनाव?

बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं 16 नवंबर को चुनाव नतीजों के साथ पता चलेगा की कौन बिहार की सत्ता संभालेंगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews