
अगर आप भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों और प्रसिद्ध मंदिरों का एक साथ दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानि आईआरसीटीसी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का विशेष टूर पैकेज शुरु करने जा रहा है। इस विशेष टूर पैकेज का कोड EZBG28 है, जिससे आप IRCTC के वेबसाइट पर ढूंढ सकते हैं या नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी (IRCTC) के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की शुरूआत बिहार के भागलपुर से होगी। यह ट्रेन 11 मार्च 2026 को ट्रेन चलेगी और 19 मार्च 2026 को वापस आएगी। पैकेज के तहत 8 रात और 9 दिन का सफर होगा। ट्रेन में एसएल, थ्री एसी और टू एसी की सुविधा है। विशेष टूर पैकेज के अंतर्गत मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
किन स्थानों के होंगे दर्शन
- उज्जैन (मध्य प्रदेश): महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
- द्वारका (गुजरात): द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग,
- अहमदाबाद (गुजरात): अक्षरधाम मंदिर
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात)
कहां से ट्रेन में चढ़ सकेंगे यात्री (रूट और बोर्डिंग स्टेशन)
- बिहार: भागलपुर, जमालपुर, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड।
- उत्तर प्रदेश: पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), प्रयागराज छेओकी जंक्शन।
कितना लगेगा किराया
- आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के किराए को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। इकोनॉमी क्लास (Sleeper) के लिए किराया 18,850 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसमें यात्रियों को स्लीपर क्लास से रेल यात्रा, नॉन-एसी होटल में ठहराव, शुद्ध शाकाहारी भोजन और नॉन-एसी स्थानीय परिवहन शामिल है।
- स्टैंडर्ड क्लास (3AC) के लिए प्रति व्यक्ति 33,995 रुपये किराया तय किया गया है। इसमें यात्रियों को थर्ड एसी से रेल यात्रा, एसी होटल में ठहरने, शाकाहारी भोजन और एसी वाहनों के जरिए मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा।
- लग्जरी यात्रा (2AC) के लिए प्रति व्यक्ति 41,990 रुपये का पैकेज रखा गया है, जिसमें सेकेंड एसी से यात्रा की सुविधा मिलेगी। ध्यान रखें यात्रा से 15 दिन पहले कैंसिल करने पर 250 रुपए कटेंगे, लेकिन 4 दिन से कम समय में कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
हेल्पलाइन नंबर: इस यात्रा में रुचि रखने वाले यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने 24X7 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।अधिक जानकारी के लिए 91-8595937731 या 91-8595937732 पर संपर्क किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
JYOTIRLINGA DARSHAN WITH AKSHARDHAM MANDIR BY BHARAT GAURAVEX BHAGALPUR (EZBG28)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

