राजीव रंजन का तेजस्वी यादव को ‘बजबूद’ चैलेंज! ‘आज आखिरी मौका है’, बोले- ‘लालू के लाल को चुनौती देता हूं’

राजीव रंजन का तेजस्वी यादव को ‘बजबूद’ चैलेंज! ‘आज आखिरी मौका है’, बोले- ‘लालू के लाल को चुनौती देता हूं’

पटना में सोमवार को महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के समापन और एसआईआर के विरोध में आयोजित मार्च को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस मौके पर तेजस्वी यादव को बड़ा चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी वास्तव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, तो आज राहुल गांधी से इसकी औपचारिक घोषणा करवा लें। राजीव रंजन ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्हें अनुभवहीन बताया और कहा कि वे केवल लालू प्रसाद यादव के पुत्र होने के कारण नेता प्रतिपक्ष हैं। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी आपातकाल का हवाला देते हुए लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।


तेजस्वी यादव पर राजीव रंजन का बड़ा तंज

राजीव रंजन ने कहा, “तेजस्वी यादव बार-बार खुद को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बता रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अगर उनमें हिम्मत है तो आज राहुल गांधी से इसका ऐलान करवा दें।” उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी अनुभवहीन हैं और उनकी सबसे बड़ी योग्यता यही है कि वे लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं।


राहुल गांधी पर भी निशाना

जेडीयू प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। ऐसे में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात करना उन्हें शोभा नहीं देता।


एनडीए पर भरोसा और नीतीश कुमार की उपलब्धियां

राजीव रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास हुआ है। एनडीए की अगुवाई में राज्य में एक बार फिर बड़ी जीत तय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के सामने विपक्ष कमजोर साबित होगा।


वोटर अधिकार यात्रा का पटना में समापन

17 अगस्त से शुरू हुई महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरने के बाद आज पटना में समाप्त हो रही है। गांधी मैदान से अंबेडकर स्मारक तक चार किलोमीटर लंबा मार्च आयोजित किया गया। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews