खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान का नाम लंबे समय से फायरिंग केस की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही है। आज खान सर की अग्रिम जमात याचिका पर सुनवाई रखी गई थी, जो टल गई है।
बता दें कि पटना कोर्ट ने इस मामले में खान सर को अग्रिम जमानत राहत दे रखी है। जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले पर आज सुनवाई की जाने वाली थी लेकिन जिला जज के मौजूद ना होने की वजह से इसे टाल दिया गया।
टली खान सर मामले की सुनवाई
इस मामले में ज्ञान बिंदु अकैडमी के एडवोकेट सत्यम झा ने बताया कि आज होने वाली सुनवाई टल गई है क्योंकि डिस्ट्रिक्ट जज छुट्टी पर गए हैं। सुनवाई की अगली तारीख 7 जुलाई रखी गई है। बता दें कि इसके पहले 30 जून को कोर्ट ने हथियारों के डॉक्यूमेंट जमा करने की आदेश दिए थे। इस पर लोक अभियोजक ने कोर्ट को बताया था कि फैजल खान के दोनों गार्ड के पास अवैध हथियार थे।
Patna, Bihar: In the case involving Khan Global Coaching Centre director Khan Sir (Faizal Khan) and his two arrested bodyguards, the scheduled hearing at Patna Civil Court was conducted before ADJ-2 due to the District Judge’s absence
Gyan Bindu GS Academy, Advocate, Satyam Jha… pic.twitter.com/ISVd03E9zG
— IANS (@ians_india) July 3, 2026
Video Credit: IANS
मांगे गए थे हथियारों एक डाक्यूमेंट
एक तरफ जहां कोर्ट को इन हथियारों के अवैध होने की जानकारी दी गई थी। वहीं बचाव पक्ष के वकील अरविंद ने उनके लाइसेंसी होने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि हथियार के दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इस पर कोर्ट ने डॉक्यूमेंट जमा करने को कहा था। इस पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन अब मामला 7 जुलाई को सुना जाएगा।
क्या है मामला
इस फायरिंग केस की बात करें तो 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर पत्थर मार्केट की घटना हुई थी। इसके बाद गोली भी चलाई गई थी। दोनों गार्ड ने खान सर के निर्देश पर ऐसा करने की बात कही थी। जिसके बाद फैजल खान का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया था। इस मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को भी जेल भेजा गया था।






