दुलारचंड हत्याकांड में बड़ा अपडेट! अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, शनिवार रात को हुई थी गिरफ्तारी

बिहार (Bihar) के मोकामा (Mokama) में हुए चर्चित दुलारचंड यादव हत्याकांड (Dularchand Murder Case) में बड़ा अपडेट सामने आया है। शनिवार रात को पुलिस ने पूर्व विधायक और मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह (Anant Singh) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Anant Singh

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के बीच मोकामा (Mokama) सीट पर जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड (Dularchand Murder Case) ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। शनिवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है जबकि बाढ़ के SDPO को स्स्पेंड करने का निर्देश दिया है। तो वहीं पूर्व विधायक और मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार अनंत सिंह (Anant Singh) को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अनंत सिंह को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार अनंत सिंह और अन्य आरोपियों की कोर्ट जाने से पहले DIU सेल में मेडिकल जांच हुई, जिसके उन्हें पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारियों पर गाज गिरी

अनंत सिंह की गिरफ्तारी से पहले मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिरी है। चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। चुनाव आयोग ने SDO चंदन कुमार और दो SDOP का तबादला कर दिया है। साथ ही आयोग ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews