
Ration Card Bihar: बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। अगर आपका अबतक राशन कार्ड नहीं बना है तो बनाने का सुनहरा मौका है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आज 22 सितंबर से पूरे राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया है जो 10 अक्टूबर तक चलेगा।खास बात ये है कि अभियान को सफल बनाने के लिए कैंप की डेट और जगह को लेकर प्रचार-प्रसार भी किये जायेंगे।बता दे कि राज्य सरकार ने 24672 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है जिससे 80832 लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिलेगा।
कैंप का आयोग पंचायत भवन में होगा
- कैम्प का आयोजन प्रत्येक पंचायत मुख्यालय स्तर पर मुख्यतः पंचायत सरकार भवनों में किया जाएगा।तय रोस्टर के अनुसार ये कैम्प अलग-अलग तिथियों पर संचालित होंगे। इन कैम्पों में आपूर्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे।कैम्प में मौजूद टीम कम्प्यूटर और लैपटॉप के साथ कार्य करेगी ताकि आवेदन प्रक्रिया उसी समय पूरी की जा सके।
- जिस भी दिन कैंप आयोजित किए जायेंगे, उस दिन के मिले हुए आवेदनों को उसी समय ‘Rconline.bihar.gov.in’ पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।इसके बाद प्रत्येक आवेदक को तुरंत रसीद दी जाएगी।ऑनलाइन किए गए आवेदनों की समय पर जांच होगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल पात्र पाए गए आवेदकों को ही राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: 25 सितंबर तक होगा मुफ्त राशन वितरण
- राशन कार्ड धारकों को सितंबर महीने का राशन 10 सितंबर से वितरित होना शुरू हो गया है और 25 सितंबर तक यह वितरण होगा। इस दौरान उचित दर की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच दुकानें बंद रहेंगी ।
- खाद्यान्न वितरण का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रहेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर त्रैमास के लिए 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी।
- पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा। जिन राशन कार्डधारकों ने केवाईसी नहीं कराया है उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा। यदि उन्होंने 30 सितंबर तक ई केवाईसी करा ली तो अक्टूबर महीने से राशन मिलने लगेगा ।
राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC
राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

