
Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं, उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में शामिल होने के बाद अब बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा तेज हो गई है, उधर कहा जा रहा है कि पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे, फिर नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जायेगा।
इससे पहले शपथ ग्रहण के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और अन्य पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शपथ के बाद संसद के मकर द्वार पर कई पार्टी सहित NDA के नेताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया, मीडिया के बुलावे पर नीतीश उसके पास तो आये, थोड़ा मुस्कुराए लेकिन किसी सवाल का जवाब नहीं दिया, वे अपने किसी पुराने साथी को हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिखे और फिर कार में बैठकर चले गए।
नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में जीतने के बाद वह ये फैसला ले सकते हैं। वह फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। नियमों के मुताबिक संसद का सदस्य बनने के 14 दिनों के अंदर विधान मंडल से इस्तीफा देना पड़ता है। वही विधानसभा और विधान परिषद का सदस्य ना होने पर मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ना होगा। उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में आती है इस पर तेजी से चर्चा चल रही है। 13 अप्रैल को नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं इसके बाद 14 या 15 अप्रैल को एनडीए की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। नाम तय होने के कुछ दिनों बाद नई सरकार शपथ ले सकती है।
बिहार की राजनीति में नया रंग
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार लंबे समय से एक्टिव हैं और अब उन्हें केंद्र की राजनीति में कदम रखते देखा जा रहा है। सत्ता हस्तांतरण की जो तैयारी चल रही है उसे पर एनडीए और जदयू दोनों के ही नेताओं की नजर है। जो परिवर्तन होने जा रहा है उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है की राजनीति में एक नया दौर शुरू हो सकता है। नए मुख्यमंत्री से लेकर नई सरकार के बारे में जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है।
#Watch | Rajya Sabha Chairman C. P. Radhakrishnan administers oath/affirmation to newly elected member Nitish Kumar (JDU) from Bihar in Chairman's Conference Room, Parliament House. #oath #RajyaSabha @VPIndia @NitishKumar pic.twitter.com/jLS9Erf1zC
— SansadTV (@sansad_tv) April 10, 2026
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

