बिहार में सियासी भूचाल! PK ने कहा- ‘अब बस आखिरी सत्र है नीतीश का’, कुशवाहा को भी घेरा

सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार का मौजूदा विधानसभा सत्र उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी सत्र होगा. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू और एनडीए से अलग होने की सलाह दी और निशांत कुमार के नेतृत्व पर दिए गए बयान को नीतीश के नेतृत्व पर अविश्वास बताया.
बिहार में सियासी भूचाल! PK ने कहा- ‘अब बस आखिरी सत्र है नीतीश का’, कुशवाहा को भी घेरा

जन सुराज अभियान के तहत बिहार को बदलने की मुहिम चला रहे प्रशांत किशोर आज सीवान पहुंचे. यहां उन्होंने रघुनाथपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और फिर पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए नेता उपेंद्र कुशवाहा पर तीखा हमला बोला.

सीवान में जनसभा के दौरान बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह विधानसभा सत्र नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का आखिरी सत्र है. उन्होंने दावा किया कि अब जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देने वाली. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर अब खत्म होने की कगार पर है और वे आखिरी बार सदन में नेता के रूप में दिखेंगे.

अब जनता नहीं देगी नीतीश कुमार को मौका

प्रशांत किशोर यहीं नहीं रुके. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर भी सीधा हमला बोला. दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जेडीयू की कमान सौंपनी चाहिए. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीके ने कहा कि इसका मतलब ये हुआ कि कुशवाहा जी को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा है तो उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए से बाहर आ जाना चाहिए. नीतीश कुमार के सहयोग से ही आप राज्यसभा सांसद हैं, अगर उनके नेतृत्व से इतनी दिक्कत है तो राज्यसभा की सीट भी छोड़ दें. मंत्री पद चाहिए, साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी करते रहिए, ये तो नहीं चलेगा.”

प्रशांत किशोर ने कहा

प्रशांत किशोर ने जनता को भी संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार को एक नया नेतृत्व चाहिए. जो लोग सालों से सत्ता में रहकर कुछ नहीं कर पाए, उनसे अब कोई उम्मीद नहीं है. बिहार में असल बदलाव तभी आएगा, जब जनता खुद खड़ी होकर फैसला करेगी.

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews