Bihar Election 2025: शनिवार को बिहार में अमित शाह की 3 सभाएं, 12 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास, पढ़ें पूरी खबर

Amit Shah

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तारीख नजदीक है। उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। बिहार में त्रिकोणिय मुकाबला देखा जा रहा है। एक तरफ तो NDA और महागठबंधन में सीधी टक्कर है तो वहीं सेंध मारने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज तैयार है। जनसुराज ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, NDA की ओर से प्रचार प्रसार की कमान बीजेपी दिग्गज नेताओं के हाथों में है। बीजेपी के दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री बिहार चुनाव में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं 25 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

अमित शाह बिहार में करेंगे 3 रैलियां

24 अक्टूबर को पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में NDA के लिए रैली कर जनसभा को संबोधित किया तो वहीं अब 25 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह बिहार दौरे आ रहे हैं। अमित शाह एक ही दिन में 3 रैलियां करेंगे। अमित शाह तीन जिले खगड़िया, मुंगेर एवं नालंदा के 12 विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह की पहली सभा खगड़िया जिले जननायक कर्पूरी ठाकुर मैदान खगड़िया में होगी। यहां की जनसभा में अलौली, खगड़िया, बेलदौर एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के लोगों से शाह NDA प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करेंगे। बता दें कि बीजेपी बिहार में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर ज्यादा जोर दे रही है। 24 अक्टूबर को PM मोदी ने भी अपने संबोधन में सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर का नाम लिया था।

इसके बाद अमित शाह मुंगेर जिले के नौवागढ़ी खेल मैदान में आयोजित इस सभा में वे मुंगेर, जमालपुर, तारापुर एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा के NDA प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। पूरा संगठन इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है। तीसरी जनसभा नालंदा जिले के श्रम कल्याण मैदान, नालंदा में होगी। नालंदा की जनसभा में अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, नालंदा एवं हरनौत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

कब हैं बिहार में चुनाव?

बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। 6 नवंबर को पहले चरण में विधानसभा की 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। वहीं 16 नवंबर को चुनाव नतीजों के साथ पता चलेगा की कौन बिहार की सत्ता संभालेंगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews