पटना सिविल कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर, जांच जारी

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। पुलिस लगातार जांच कर रही है।
Patna Civil Court

पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह सिलाई एवं सत्र न्यायाधीश को एक ईमेल भेजा गया। इस ईमेल में कोर्ट परिसर के अंदर आरडीएक्स और आईईडी विस्फोट होने की बात कही गई। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस और प्रशासन को दी गई।

जैसे ही कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने की सूचना प्रशासन को मिली तुरंत ही पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा। तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर जांच पड़ताल शुरू की गई।

खाली करवाई गई कोर्ट

धमकी की जानकारी मिलते ही सिविल कोर्ट परिसर को पूरी तरह से खाली करवाया गया। जितने भी अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता थे उन्हें तुरंत ही सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। कोर्ट का मुख्य द्वार सील कर आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पटना सिटी व्यवहार न्यायालय परिसर भी खाली कराया गया है। यहां परिसर की तलाशी की जा रही है और मौके पर पुलिस बल भी तैनात हैं।

कहां से आया है ईमेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अरुण कुमार बताया है और वह खुद को एलटीटी का सदस्य बता रहा है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि इस दावे को सही मानना गलत होगा। गंभीरता से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर मौजूद बम स्क्वॉड

सूचना मिलने के बाद से मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसी मौजूद है। कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्से में जांच पड़ताल की जा रही है। डॉग स्क्वॉड संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रहा है। दूसरी तरफ साइबर सेल ईमेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है। भेजने वाला कौन है उसकी लोकेशन और उसका इरादा क्या है यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्कता बढ़ती जा रही है।

पहले भी मिली है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसके पहले भी इस तरह से धमकी भरे ईमेल के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। जांच में अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews