खेसारी लाल यादव पर भड़के पवन सिंह, जमकर साधा निशाना, कहा- ‘वो पहले से ही हैं पागल’

भोजुपरी सिनेमा के अभिनेता और छपरा सीट से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बयानों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। लगातार बीजेपी नेता पवन सिंह उनके बयानों पर निशाना साध रहे हैं। खेसारी ने कहा था कि भोजपुरी के चारों सुपरस्टार (पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी) को हम चार दिन में पागल कर देंगे। इस पर पवन सिंह ने पलटवार किया है।
खेसारी लाल यादव पर भड़के पवन सिंह, जमकर साधा निशाना, कहा- ‘वो पहले से ही हैं पागल’

बिहार (Bihar) में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को समाप्त हो चुका है। अब दूसरे चरण की वोटिंग होनी है जो 11 नवंबर को 122 विधानसभा सीटों पर होगी। ऐसे में NDA और महागठबंधन के दिग्गज नेताओं ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। वहीं भोजुपरी सिनेमा के अभिनेता और छपरा सीट से RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बयानों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। लगातार बीजेपी नेता पवन सिंह (Pawan Singh) उनके बयानों पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर खेसारी लाल के बयान पर पवन सिंह भड़क गए हैं।

खेसारी लाल के बयान पर भड़के पवन सिंह

हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, भोजपुरी के चारों सुपरस्टार (पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी) को हम चार दिन में पागल कर देंगे। इस पर पावर स्टार पवन सिंह ने तीखा पलटवार किया है। पवन सिंह ने कहा, वो पहले से ही पागल हैं, अब दूसरे को क्या पागल बनाएंगे।

इसके बाद खेसारी लाल यादव के बुलडोजर वाले बयान पर पवन सिंह ने कहा कि लीगल या अनलीगल क्या मामला है, इसके बारे में हम कैसे कुछ कह सकते हैं। धर्म और विकास की राजनीति पर पवन सिंह ने कहा, हमको पूजा-पाठ भी करना है और विकास का भी काम करना है। दोनों हमारी जिम्मेदारी है।

क्या कहा था खेसारी लाल यादव ने?

बिहार चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव के बयान जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन पर एनडीए के नेता पलटवार करते हुए निशाना साध रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को लेकर ताजा बयान दिया था। उन्होंने पवन भैया ने मेरी बीवी को लेकर मीडिया में जो कहा, वो सबको पता है। यही पवन भैया थे जिनके लिए लोकसभा चुनाव में मैंने जान लगाकर प्रचार किया था, यहां तक कि मेरे पिताजी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया था। लेकिन उन्हीं पवन भैया ने छपरा में जाकर मेरे खिलाफ प्रचार किया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews