बिग बॉस में जाने से पहले पवन सिंह को मिली धमकी, अज्ञात नंबर से आया कॉल, जांच में जुटी पुलिस

रविवार रात बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले है और शो में पावर स्टार पवन सिंह नजर आएंगे। इससे पहले उनको जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
Pawan Singh Latest News

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे गायक, अभिनेता के अलावा एक राजनेता भी हैं। बिहार चुनाव में बीजेपी की ओर से उन्होंने काफी प्रचार किया था। अब पवन सिंह की एंट्री बिग बॉस शो में होने जा रही है लेकिन उससे पहले उन पर एक आफत आन पड़ी है। ऐसी खबर सामने आई है कि वन सिंह को एक अज्ञात नंबर से आई कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है।

कॉल करने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य

बता दें कि ये धमकी तब मिली है जब पवन सिंह ने सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री करने वाले हैं। रविवार रात बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले है और शो में पावर स्टार नजर आएंगे। इससे पहले उनको जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पवन सिंह को चेतावनी दी कि वे किसी भी हाल में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करें।

करियर बर्बाद करने की दी चेतावनी

बता दें कि पवन सिंह को न सिर्फ धमकी मिली है बल्कि करियर बर्बाद करने की भी चेतावनी दी है। इसके बाद भोजपुरी स्टार की टीम ने तुरंत पुलिस से संपर्क साधा और मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभिनेता पवन सिंह की टीम अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि पावर स्टार बिग बॉस में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगे या नहीं? अभी तक इस मामले में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दूसरी ओर पुलिस भी सतर्क हो गई है और अज्ञात कॉल की जानकारी निकालने में लगी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews