बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव! 10 दिन बाद पूर्णिया को देंगे एयरपोर्ट की सौगात, जानें इसके पीछे का असली राज।

बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव! 10 दिन बाद पूर्णिया को देंगे एयरपोर्ट की सौगात, जानें इसके पीछे का असली राज।

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। यह उनका सातवां दौरा होगा और इस बार उनका गंतव्य पूर्णिया है। यहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी सौगात होगी और लोगों को सीधी हवाई सुविधा मिलेगी।


10 दिनों बाद पीएम मोदी का दौरा

अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री लगभग 10 दिनों बाद पूर्णिया आएंगे। यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले पीएम मोदी ने भागलपुर, मधुबनी, सासाराम, सीवान, मोतिहारी और गया का दौरा किया था। गया में उन्होंने 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।


पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर जोरों पर तैयारी

जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरपोर्ट को चालू करने की अंतिम तैयारी में जुटी है। हाल ही में सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर सिन्हा, एएआई चेयरमैन विपिन कुमार और डेवलपमेंट कमिश्नर प्रत्यय अमृत ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 30 अगस्त तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।


पहले भी शुरू हुई थी हवाई सेवा

साल 2012 में पूर्णिया एयरपोर्ट से थोड़े समय के लिए हवाई सेवा शुरू हुई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण इसे बंद करना पड़ा। अब इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करके दोबारा शुरू करने की योजना है।


एनडीए नेताओं में उत्साह

एनडीए नेताओं का कहना है कि एयरपोर्ट के चालू होने से न केवल सीमांचल क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews