हिजाब विवाद पर सियासी बयानबाज़ी तेज, नीतीश कुमार के समर्थन में उतरी बीजेपी, उमर अब्दुल्ला बोले माफी मांगें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवती के चेहरे से हिजाब हटाने का मुद्दे पर पूरे देश की राजनीति गरम है। कई विपक्षी नेता नीतीश कुमार की अलोचना करते नजर आ रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है।
CM Nitish Kumar Hijab Controversy

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का एक वीडियो सामने आया है जिसे आरजेडी ने शेयर किया है। इस वीडियो में नीतीश कुमार एक महिला का हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं। इस मामले ने देशभर में सियासी और सामाजिक हलचल मचा दी है। कई विपक्षी नेता नीतीश कुमार की अलोचना करते नजर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता समर्थन कर रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने गुरुवार को इस मामले को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

नीतीश कुमार को महिला डॉक्टर से मांगनी चाहिए माफी- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक मिनट के लिए भूल जाइए कि वह एक मुस्लिम महिला थी, उसने हिजाब पहना हुआ था। किसी भी महिला पर इस तरह हाथ उठाना, उसके कपड़ों को छूना कैसे सही हो सकता है? उन्हें एक महिला के कपड़े छूने का क्या हक था? और फिर एक मुस्लिम महिला का हिजाब इस तरह जबरदस्ती हटाने का क्या मतलब है? महिला डॉक्टर ने कहा है कि वह अब काम नहीं करना चाहती, इसलिए नीतीश कुमार को अपनी गलती समझनी चाहिए और महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए।

गिरिराज सिंह के बयान पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के बयान पर पलटवार करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम बीजेपी से यही उम्मीद कर सकते हैं। अगर राजस्थान या हरियाणा की कोई हिंदू महिला घूंघट करती और मैंने उसे हटा दिया होता, तो क्या बीजेपी भी यही कहती? सोचिए अगर किसी मुस्लिम नेता ने किसी हिंदू महिला का घूंघट हटाया होता तो कितना हंगामा होता। क्योंकि यह एक मुस्लिम महिला डॉक्टर थी बीजेपी की प्रतिक्रिया अलग है। हम उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं?

नीतीश कुमार के समर्थन में क्या बोले थे गिरिराज सिंह?

जब मीडिया ने नीतीश कुमार हिजाब मामले को लेकर गिरिराज सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर किसी को नौकरी चाहिए होती है, तब भी तो उसे चेहरा दिखाना होता है। क्या ये कोई इस्लामिक राष्ट्र है? नीतीश कुमार उस समय केवल एक संरक्षक की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको पासपोर्ट चाहिए होता है या आप एयरपोर्ट जाते हैं तब भी क्या आप अपना चेहरा नहीं दिखाते? आप पाकिस्तान और इंग्लिशतान की बात करते हैं। ये भारत है और यहां केवल भारतीय कानून ही चलते हैं। नीतीश कुमार ने कुछ भी गलत नहीं किया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 15 अगस्त 2025 सोमवार को सीएम नीतीश कुमार पटना में आयोजित एक समारोह में बिहार के नवनियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। एक महिला डॉक्टर चेहरे पर हिजाब लगाकर लेटर लेने पहुंची। सीएम ने पत्र देते पूछा कि यह क्या पहन ली हो, ठीक नहीं है। उन्होंने महिला डॉक्टर के चेहरे हिजाब हटा दिया। आरजेडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर किया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews