पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को खाली करना होगा सरकारी आवास, भवन निर्माण विभाग ने जारी किया नोटिस

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब उनको 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना मौजूदा आधिकारिक आवास खाली करना होगा। उन्हें अब 39 हार्डिंग रोड का नया आवास आवंटित किया गया है।
Rabri Devi

Rabri Devi

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनते ही लालू परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ उनकी पार्टी आरजेडी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा और अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर एक नोटिस आ गया है। जिसमें सरकारी आवास खाली करने की बात कही गई है।

बता दें कि नई NDA सरकार के तहत राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना मौजूदा आधिकारिक आवास खाली करना होगा। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चलते उन्हें अब 39 हार्डिंग रोड का नया आवास आवंटित किया गया है।

इस संबंध में विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-सम्पदा पदाधिकारी शिव रंजन ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह बदलाव मंगलवार को मंत्रियों और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए किए गए आवास आवंटन का हिस्सा है। 20 साल तक राबड़ी देवी ने नाम से ये बंगला एलॉट रहा।

भवन निर्माण विभाग ने जारी किया आदेश

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राबड़ी देवी को अब 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली कर 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होना होगा। ये आवंटन उन्हें बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के उनके पद के आधार पर किया गया है। सरकार ने ये सुनिश्चित किया है कि सभी मंत्रियों और महत्वपूर्ण पदधारकों को उनके पद के अनुरूप नए सरकारी आवास आवंटित किए जाएं।

इस बीच, RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री हैं और बिहार विधान परिषद में अभी नेता प्रतिपक्ष भी हैं। यह हैरानी की बात है कि किस नियम के तहत उन्होंने घर बदला है। ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी का असर बढ़ गया है और जिनके पास सत्ता की बागडोर है वे नाम के हैं जबकि जिनके पास डिपार्टमेंट हैं वे अनुभवी माने जाते हैं। फिर भी इस तरह का फैसला हैरानी की बात है।

रोहिणी आचार्य ने NDA सरकार पर बोला हमला

राबड़ी देवी का सरकारी आवास बदलने जाने पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक क़द का ही सम्मान रखते।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews