बिहार चुनाव से पहले बुरे फंसे राहुल गांधी, BJP ने दर्ज कराई शिकायत, PM मोदी को लेकर दिया था ऐसा बयान

BJP ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ डांस वाले बयान को लेकर दर्ज कराई गई है। राहुल ने कहा था कि चुनाव से पहले अगर 200 लोग कहें तो पीएम मोदी वोट के लिए मंच पर नाचने लगेंगे, भारतनाट्यम भी कर लेंगे, लेकिन चुनाव जीतते ही नजर नहीं आएंगे। BJP नेताओं ने इसे हताशा में की गई अभद्र टिप्पणी' करार दिया।
Rahul Gandhi

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर प्रचार तेज हो गया है। सभी उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इस बीच अब कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें बढ़ने वाली है। BJP ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ डांस वाले बयान को लेकर दर्ज कराई गई है।

शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और दरभंगा में आयोजित अपनी चुनावी रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक, अभद्र और व्यक्तिगत टिप्पणी की। राहुल ने कहा था कि चुनाव से पहले अगर 200 लोग कहें तो पीएम मोदी वोट के लिए मंच पर नाचने लगेंगे, भारतनाट्यम भी कर लेंगे, लेकिन चुनाव जीतते ही नजर नहीं आएंगे। बीजेपी नेताओं ने इसे हताशा में की गई अभद्र टिप्पणी’ करार दिया।

PM मोदी पर लगाया था वोट चोरी का आरोप

नालंदा में रैली के दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे थे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने वोट चोरी करके डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को रद्द करने में लगे हैं। आपको याद होगा कि इन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने के बाद ही संविधान खत्म कर देंगे। वोट चोरी के बाद ये बाल-बाल चुनाव जीते। अगर वोट चोरी नहीं की होती तो आज INDIA गठबंधन की सरकार आज हिन्दुस्तान पर राज कर रही होती। ये संविधान आपका है। ये कोई नई किताब नहीं है। इसमें हिन्दुस्तान के महापुरुषों की आवाज है। इसको ये खत्म करना चाहते हैं।

BJP ने राहुल गांधी के खिलाफ की शिकायत

बिहार चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी पर बयान देकर राहुल गांधी फंस चुके हैं। बीजेपी अब लगातार निशाना साध रही है। भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा कि अपने सार्वजनिक संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव से पहले अगर आप मोदी से पूछेंगे तो वह वोट जीतने के लिए नाचेंगे। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सांसद का बयान न केवल प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रति अपमानजनक है, बल्कि यह शालीनता और लोकतांत्रिक संवाद की सभी सीमाओं को भी पार करता है।

ऐसी टिप्पणियां व्यक्तिगत, उपहासपूर्ण और भारत गणराज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा का अपमान करने वाली हैं। राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान माननीय प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत चरित्र और गरिमा पर सीधा हमला है और इसका सार्वजनिक नीति या प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। यह व्यक्तिगत निंदा के समान है और आदर्श आचार संहिता की भावना और अक्षरशः उल्लंघन करता है।

BJP की चुनाव आयोग से मांग

भारतीय जनता पार्टी ने मांग की कि चुनाव आयोग (Election Commission) राहुल गांधी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(4) के तहत भ्रष्ट आचरण करने और अभद्र एवं अनुचित टिप्पणियों के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा को कम करने के लिए तत्काल और अनुकरणीय कार्रवाई करे। बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उन्हें बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश देने को कहा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews